{"_id":"6ad753a41983fbeef50beebe","slug":"video-under-19-athletics-competition-begins-in-bilaspur-over-300-athletes-from-30-schools-to-showcase-their-mettle-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: बिलासपुर में अंडर-19 एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू, 30 स्कूलों के 300 से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: बिलासपुर में अंडर-19 एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू, 30 स्कूलों के 300 से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर में मंगलवार को अंडर-19 एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ उपायुक्त राहुल कुमार ने किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में 30 स्कूलों के 300 से अधिक छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतने के लिए अपना दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता के दौरान दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक और भाला फेंक सहित विभिन्न स्पर्धाएं करवाई जाएंगी। दो दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता में खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीतने के लिए मैदान में पसीना बहाएंगे। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंचे खिलाड़ियों में विभिन्न खेल स्पर्धाओं को लेकर उत्साह है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।