फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   199 athletes arrived at PM SHRI School, Bilaspur, to showcase their mettle.

Bilaspur News: पीएमश्री स्कूल बिलासपुर में दमखम दिखाने उतरे 199 खिलाड़ी

Wed, 21 Oct 2026 12:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
199 athletes arrived at PM SHRI School, Bilaspur, to showcase their mettle.
पीएम श्री स्कूल बिलासपुर में आयोजित एथलेटिक्स में दौड़ में लुहणू सिंथेटिक ट्रैक पर भाग लेते हुए
अंडर-19 छात्र एवं छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ
विज्ञापन

1500 मीटर दौड़ में जेजवी स्कूल के लक्ष्मण, रितिका रहे प्रथम

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर में मंगलवार को अंडर-19 छात्र एवं छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 20 स्कूलों के 199 खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

यह खिलाड़ी दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, जैवलिन, डिस्कस थ्रो सहित अन्य स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे। कार्यक्रम में उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपनिदेशक उच्च शिक्षा नरेश चंदेल उपस्थित रही। स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य कमल देव, एसएमसी और विद्यार्थियों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। मुख्यातिथि ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी स्कूलों से आए खिलाड़ियों ने उन्हें मार्चपास्ट की सलामी दी। स्थानीय स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खेल प्रभारी जगदेव मेहता ने बताया कि पहले दिन लड़कों की 1500 मीटर दौड़ में जेजवी स्कूल के लक्ष्मण कुमार ने पहला, इसी स्कूल के सौरभ कुमार ने दूसरा और हटवाड़ स्कूल के प्रियांशु ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों की 1500 मीटर दौड़ में जेजवी स्कूल की रितिका चौधरी ने पहला, मोरसिंघी स्कूल की दीक्षा ने दूसरा और इसी स्कूल की रिद्धिमा ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर स्कूल का स्टाफ, खिलाड़ी, अन्य स्कूलों से आए शिक्षक आदि उपस्थित रहे।

पीएम श्री स्कूल बिलासपुर में आयोजित एथलेटिक्स में दौड़ में लुहणू सिंथेटिक ट्रैक पर भाग लेते हुए

पीएम श्री स्कूल बिलासपुर में आयोजित एथलेटिक्स में दौड़ में लुहणू सिंथेटिक ट्रैक पर भाग लेते हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed