{"_id":"6ad7b88f25b4cd9a9a0d9934","slug":"teachers-are-taught-effective-language-teaching-methods-during-fln-training-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-170292-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: एफएलएन प्रशिक्षण में शिक्षकों को सिखाए भाषा शिक्षण के प्रभावी तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: एफएलएन प्रशिक्षण में शिक्षकों को सिखाए भाषा शिक्षण के प्रभावी तरीके
विज्ञापन
डाइट जुखाला में चल रही एफएलएन प्रशिक्षण कार्यशाला में उपस्थित शिक्षक। स्रोत: डाइट जुखाला।
बच्चों में पढ़ने, लिखने और भाषा समझने की क्षमता विकसित करने पर दिया जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) जुखाला में चल रही बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान (एफएलएन) प्रशिक्षण कार्यशाला के दूसरे दिन शिक्षकों को हिंदी और अंग्रेजी भाषा शिक्षण की प्रभावी विधियों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में जिले के छह शिक्षा खंडों के प्राथमिक विद्यालयों से चयनित 24 शिक्षक भाग ले रहे हैं।
प्रशिक्षण सत्र में रिसोर्स पर्सन मनजिंदर सिंह और तृप्ता ठाकुर ने शिक्षकों को गतिविधि आधारित और प्रभावी भाषा शिक्षण के तरीकों से अवगत करवाया। हिंदी भाषा शिक्षण के तहत ध्वनि जागरूकता, ध्वनियों की पहचान, बारहखड़ी, शब्द पढ़ने की प्रक्रिया, अक्षर आधारित खेल, लेखन कौशल और कक्षा में विभिन्न गतिविधियों के प्रयोग पर चर्चा की गई।
वहीं, अंग्रेजी भाषा शिक्षण के तहत प्रारंभिक कक्षाओं में अंग्रेजी पढ़ाने की जरूरत और संदर्भ, पहली और दूसरी कक्षा में प्रवेश करने वाले बच्चों की सीखने संबंधी आवश्यकताओं तथा अपेक्षित अधिगम परिणामों पर जानकारी दी गई। कक्षा में नियमित संवाद विकसित करने के लिए लेट्स स्पीक गतिविधि पर भी विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों से कहा गया कि बच्चों की आयु, रुचि और सीखने के स्तर को ध्यान में रखते हुए खेल एवं गतिविधि आधारित शिक्षण को बढ़ावा दें। शिक्षकों को इन विधियों को कक्षा में लागू करने के लिए प्रोत्साहित किया गया, ताकि बच्चों की भाषा संबंधी बुनियादी समझ और सीखने की क्षमता को बेहतर बनाया जा सके।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की टीम के सदस्य ममता देवी, हितेश कुमार, शर्मिला, रजनी देवी और डाइट एफएलएन समन्वयक कुलदीप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।