{"_id":"6ad704fef1f520a65904e5bb","slug":"video-public-in-sonipat-made-aware-about-how-to-protect-themselves-from-cyber-fraud-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में साइबर ठगी से बचाव के लिए आमजन को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में साइबर ठगी से बचाव के लिए आमजन को किया जागरूक
दशहरे के अवसर पर जिला पुलिस की ओर से मंगलवार को सेक्टर-23 स्थित खेल मैदान में आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया। साइबर थाने से एएसआई सतीश और सिपाही अंकित ने लोगों को साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए।
कार्यक्रम में ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, सोशल मीडिया पर सावधानी और मोबाइल गेमिंग के नाम पर होने वाली ठगी के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों और युवाओं को विशेष रूप से अनजान लिंक पर क्लिक न करने, किसी के साथ निजी जानकारी साझा नहीं करने और ऑनलाइन लेन-देन करते समय सतर्क रहने की सलाह दी गई।
पुलिसकर्मियों ने बताया कि साइबर अपराधी लोगों को अलग-अलग तरीकों से अपने जाल में फंसाकर उनकी मेहनत की कमाई ठग लेते हैं। ऐसे में किसी भी अनजान कॉल, संदेश या लिंक पर भरोसा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करना जरूरी है। साथ ही लोगों से अपील की कि साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या आधिकारिक वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करवाएं। समय पर शिकायत करने से ठगी की राशि को रोकने की संभावना बढ़ सकती है। पुलिस ने लोगों से स्वयं सतर्क रहने के साथ दूसरों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।