फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   RSS celebrated Vijayadashami festival in Samoh; volunteers conducted a march-past (path sanchalan).

Bilaspur News: समोह में आरएसएस ने मनाया विजय दशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

Wed, 21 Oct 2026 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
RSS celebrated Vijayadashami festival in Samoh; volunteers conducted a march-past (path sanchalan).
समोह बाजार में आरएसएस का पथ संचलन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गेहड़वीं (बिलासपुर)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बिलासपुर के झंडूता खंड की ओर से समोह में विजय दशमी उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शस्त्र पूजन से हुआ। इसके बाद स्वयंसेवकों ने अनुशासन के साथ समोह बाजार में पथ संचलन किया।
कार्यक्रम में करीब 150 सामाजिक बंधुओं ने भाग लिया। पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवकों ने संगठनात्मक एकता और अनुशासन का परिचय दिया। इस अवसर पर संघ की स्थापना, उद्देश्यों, सामाजिक समरसता और राष्ट्र के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बिलासपुर विभाग संघचालक शांति स्वरूप मुख्य वक्ता रहे, जबकि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राज कुमार ने अध्यक्षता की। मुख्य वक्ता ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना, कार्यप्रणाली और उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समाज में संगठन की भावना मजबूत करना, राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध जागृत करना और विभिन्न वर्गों के बीच आपसी सद्भाव बढ़ाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सामाजिक समरसता पर जोर देते हुए कहा कि समाज की मजबूती आपसी सहयोग, समानता और भाईचारे पर निर्भर करती है। सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और सामाजिक एकता को मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने स्वयंसेवकों से सेवा, संस्कार और समर्पण की भावना के साथ सामाजिक कार्यों में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राज कुमार ने विजय दशमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में आपसी सद्भाव और सहयोग बनाए रखने की आवश्यकता बताई। इस अवसर पर खंड संघचालक गोरख सिंह सहित करीब 150 सामाजिक बंधु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed