सेलेब्स का त्योहार: दिल्ली की रामलीला में शामिल हुईं यामी, आलिया-काजोल समेत दुर्गा पूजा में पहुंचे कई सितारे
Celebs Festival: अभिनेत्री यामी गौतम दिल्ली के लाल किले पर हुई रामलीला में शामिल हुई हैं। वहीं विक्की कौशल, राजकुमार राव और बॉलीवुड के कई कलाकार दुर्गा पूजा पंडाल में नजर आए।
विस्तार
यामी गौतम
आज पूरे देश में बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव मनाने के लिए सभी लोग एक साथ आए। इस मौके पर अभिनेत्री यामी गौत दिल्ली की रामलीला में पहुंचीं। यहां उन्होंने रावण दहन किया। दिल्ली में लोगों को संबोधित करते हुए यामी ने कहा कि इतने सारे लोगों के साथ विजयादशमी मनाना एक खास अनुभव रहा।
विज्ञापन विज्ञापन
स्मृति ईरानी
भाजपा नेता और टीवी अभिनेत्री स्मृति ईरानी ने दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 23 में रावण दहन कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
#WATCH | Delhi: BJP National General Secretary Smriti Z Irani participates in the Ravan Dahan event in Rohini Sector 23. She says, "I extend my best wishes to everyone. May we all draw inspiration from the values of Maryada Purushottam Ram. I pray at the feet of the Lord that everyone’s family may remain happy, healthy, and prosperous..."
— ANI (@ANI) October 20, 2026
आलिया भट्ट
दुर्गा पंडाल में आलिया भट्ट रंग-बिरंगी साड़ी में पहुंचीं। कई लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेचैन दिखे। गुलाबी और फिरोजी रंग की साड़ी में अभिनेत्री बहुत खूबसूरत दिखीं।
काजोल
पिंक साड़ी में काजोल मुंबई में दुर्गा पूजा पंडाल में नजर आईं। अभिनेत्री ने यहां कैमरे के सामने पोज दिए।
जूही चावला
जूही चावला पिंक आउटफिट में दुर्गा पूजा पंडाल में नजर आईं। कैमरे के सामने अभिनेत्री थोड़ा शर्माती हुई नजर आईं।
सोहा अली खान
दुर्गा पंडाल में अभिनेत्री और कुणाल खेमू की पत्नी सोहा अली खान नजर आईं। उन्होंने यहां धुनुची नाच किया।
विक्की कौशल
जहां दुर्गा पंडाल में कई अभिनेत्रियां नजर आईं, वहीं कई अभिनेता भी नजर आए। इस मौके पर कुर्ता पजामा में विक्की कौशल नजर आए।
राजकुमार राव
अभिनेता राजकुमार राव दुर्गा पंडाल में ढोल बजाते हुए नजर आए। उन्होंने स्टाइलिश कुर्ता पजामा पहना था।