{"_id":"6af99d6ad7c55cccfd04743e","slug":"video-25-thousand-devotees-visit-naina-devi-temple-sunday-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: श्री नयना देवी मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, रविवार को 25 हजार श्रद्धालुओं ने किए मां के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: श्री नयना देवी मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, रविवार को 25 हजार श्रद्धालुओं ने किए मां के दर्शन
Ankesh Dogra
Updated Sun, 15 Nov 2026 05:24 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। छुट्टी के दिन करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
रविवार की छुट्टी होने के कारण सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान बच्चों के कई दल भी मंदिर पहुंचे और उन्होंने मां का आशीर्वाद लिया।
दोपहर की आरती के बाद मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ गई। दर्शन के लिए लगी कतारें फ्लाईओवर तक पहुंच गईं। मंदिर में भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से दर्शन करवाए गए, ताकि व्यवस्था बनी रहे।
रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से शक्तिपीठ में पूरे दिन धार्मिक माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में माथा टेककर सुख-शांति और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।