Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Women's awakening will provide a new direction to society: Katwal

नारी जागरण से समाज को मिलेगी नई दिशा : कटवाल

Mon, 16 Nov 2026 12:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Women's awakening will provide a new direction to society: Katwal
बिलासपुर में आयोजित नारी जागरण सम्मेलन में मौजूद महिलाएं व आयोजक। स्रोत: जागरूक पाठक
गायत्री शक्तिपीठ बिलासपुर में नारी जागरण सम्मेलन आयोजित, इक्कीसवीं सदी-नारी सदी का दिया संदेश
विज्ञापन

माता भगवती देवी शर्मा के जीवन से महिलाओं को सेवा, त्याग और स्वावलंबन की प्रेरणा लेने का आह्वान

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। गायत्री शक्तिपीठ बिलासपुर में माता भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में नारी जागरण सम्मेलन आयोजित किया गया। शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में हुए सम्मेलन में इक्कीसवीं सदी-नारी सदी का उद्घोष किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि अंगमो कटवाल ने कहा कि परिवार संस्था को बचाने के लिए बच्चों को अच्छे संस्कार देना जरूरी है। इसके लिए अभिभावकों को पहले स्वयं अपने जीवन में संस्कार अपनाने होंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और मातृ वंदना से हुआ। शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त एवं सर्व शिक्षा अभियान की पूर्व प्रदेश समन्वयक अंगमो कटवाल ने कहा कि महिलाएं बदलाव का संकल्प लें तो असंभव को भी संभव बना सकती हैं। देश का निर्माण व्यक्ति और परिवार निर्माण के माध्यम से ही संभव है।
विज्ञापन

गायत्री शक्तिपीठ के परिव्राजक कुलवंत ने कहा कि नारी जागरण का उद्देश्य केवल महिलाओं की स्वतंत्रता तक सीमित नहीं है, बल्कि परिवार में संस्कार पैदा करना और समाज को सही दिशा देना भी है। जिला संयोजक परिवेश शर्मा ने माता भगवती देवी शर्मा के जीवन को तप, साधना, सेवा, त्याग और नारी जागरण की प्रेरणादायक गाथा बताया। उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार का कार्य वर्तमान में विश्व के 80 देशों में चल रहा है तथा भारत में 5590 गायत्री शक्तिपीठ आध्यात्मिक जन जागरण में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में महिला कार्यकर्ताओं ने नारी जागरण, गर्भ संस्कार, नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, व्यक्ति निर्माण और परिवार निर्माण सहित विभिन्न विषयों पर विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन प्रज्ञा शर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रेमलाल शर्मा, यशवंत चंदेल, रमेश कुमार टंडन, गोविंद ठाकुर, पुनीत कुमार, देशराज शर्मा, रणजीत अत्री, मनोज कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed