Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Remembered the struggle and sacrifice of Birsa Munda

Bilaspur News: बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान को किया याद

Mon, 16 Nov 2026 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Remembered the struggle and sacrifice of Birsa Munda
श्री नयना देवी जी में जनजातीय गौरव दिवस पर विधायक रणधीर शर्मा ने अर्पित की पुष्पांजलि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी/स्वारघाट (बिलासपुर)। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर श्री नयना देवी जी में जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विधायक रणधीर शर्मा और प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष देव राज चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे। उन्होंने कम आयु में ही अपने साहस, संघर्ष और नेतृत्व क्षमता से इतिहास में अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के अत्याचारों के खिलाफ आवाज बुलंद की और आदिवासी समाज को जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के प्रति जागरूक एवं संगठित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा का संघर्ष केवल अंग्रेजों के खिलाफ राजनीतिक लड़ाई नहीं था, बल्कि आदिवासी समाज की अस्मिता, संस्कृति, परंपराओं और आत्मसम्मान की रक्षा का आंदोलन भी था। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों और अंधविश्वास के खिलाफ जागरूकता फैलाकर समाज सुधार में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका जीवन हमें अपने अधिकारों और स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed