{"_id":"6abb8e864fba6a40eb0d1443","slug":"video-portal-failed-on-the-first-day-of-paddy-procurement-in-yamunanagar-farmers-faced-problems-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में धान खरीद के पहले ही दिन हांफ गया पोर्टल, किसानों को हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में धान खरीद के पहले ही दिन हांफ गया पोर्टल, किसानों को हुई परेशानी
अनाज मंडियों में आज से धान की सरकारी खरीद शुरू हो गई। खरीद के पहले ही दिन सरकारी पोर्टल ने किसानों और आढ़तियों की परेशानी बढ़ा दी। दोपहर तक पोर्टल सुचारू रूप से नहीं चल पाया। कभी पोर्टल खुला तो कभी उसकी रफ्तार बेहद धीमी रही। इसके चलते किसानों को धान का डाटा सत्यापित कराने के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। कई किसानों को अपनी अंगुली का स्कैन कई-कई बार करवाना पड़ा, तब जाकर डाटा सत्यापन की प्रक्रिया पूरी हो सकी।
सरकार की ओर से अनाज मंडियों में मंगलवार से धान की सरकारी खरीद शुरू करने के आदेश दिए गए थे। इसके तहत किसान अपनी फसल लेकर मंडियों में पहुंचे, लेकिन पोर्टल पर धान का डाटा सत्यापित नहीं होने के कारण खरीद प्रक्रिया प्रभावित रही। किसानों का कहना था कि मंडी में फसल लेकर पहुंचने के बाद उन्हें पोर्टल की समस्या के कारण काफी समय इंतजार करना पड़ा। इससे किसानों के सामने धान बेचने में परेशानी खड़ी हो गई।
पोर्टल की धीमी गति के कारण मंडी में मौजूद कर्मचारियों और आढ़तियों को भी कामकाज निपटाने में दिक्कत आई। किसानों को उम्मीद थी कि सरकारी खरीद शुरू होने के साथ ही उनकी फसल की बिक्री की प्रक्रिया आसानी से पूरी हो जाएगी, लेकिन पहले दिन तकनीकी समस्या के कारण उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी।
बारिश के बाद धान सुखाने में जुटे मजदूर:
पिछले तीन दिनों से हुई बारिश के बाद मंगलवार को मौसम खुला और धूप निकली। इसके बाद अनाज मंडियों में सुबह से ही मजदूर धान को सुखाने में जुट गए। बारिश के कारण नमी बढ़ने से धान को सुखाना जरूरी हो गया था। मंडियों में मजदूर फसल को पलट-पलटकर सुखाते नजर आए। मंडी से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि मंगलवार से पोर्टल सुचारू रूप से चलने लगेगा और धान के डाटा का सत्यापन तेजी से हो सकेगा। इससे किसानों को फसल बेचने में आ रही परेशानी कम होने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।