फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rain soaks paddy in wholesale markets; even tarpaulins fail to protect it

Yamuna Nagar News: बारिश से मंडियों में भीगा धान, तिरपाल के नीचे भी नहीं बचा

Tue, 29 Sep 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 29 Sep 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Rain soaks paddy in wholesale markets; even tarpaulins fail to protect it
जगाधरी अनाज मंडी में बारिश से बचाने के लिए तिरपाल से ढका गया धान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में दो दिन से हो रही बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। मंडियों में बेचने के लिए लाया गया धान बारिश में भीग गया। फड़ और सड़कों पर पड़ी धान की ढेरियों को बारिश से बचाने के लिए तिरपाल से ढका गया, लेकिन तिरपाल के नीचे से पानी ढेरियों के नीचे तक पहुंच गया। इससे धान भीग गया।
पहले ही मंडियों में अधिक नमी वाला धान पहुंच रहा है। ऐसे में लगातार बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। धूप नहीं निकलने के कारण मंडियों में भीगे धान को सुखाना भी मुश्किल हो रहा है। किसानों ने बताया कि तिरपाल डालने से ऊपर से गिरने वाले पानी से धान को कुछ हद तक बचा लिया गया, लेकिन फड़ पर जमा पानी नीचे से ढेरियों में चला गया। इससे धान नीचे से गीला हो गया।
विज्ञापन

किसानों को आशंका है कि यदि मौसम जल्द साफ नहीं हुआ तो धान को सुखाने में कई दिन लग सकते हैं। वहीं, अधिक नमी के कारण खरीद प्रक्रिया भी प्रभावित हो सकती है। दो दिन से लगातार बारिश होने के कारण सोमवार को मंडियों में धान की आवक न के बराबर रही। ज्यादातर मंडियों में पूरे दिन केवल दो-तीन किसान ही धान लेकर पहुंचे। धूप नहीं निकलने से धान को सुखाना भी संभव नहीं हो पाया। किसानों को अब मौसम साफ होने और फसल सुखाने के बाद ही तौल व खरीद शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेतों में धान की कटाई प्रभावित
लगातार बारिश से खेतों में धान की कटाई का काम भी प्रभावित हो गया है। खेतों में पानी और नमी होने के कारण कंबाइन मशीनें चलाना मुश्किल हो गया है। जिले में अधिकांश किसान हाथ से कटाई कराने के बजाय कंबाइन मशीनों से धान कटवाते हैं। ऐसे में खेतों के सूखने तक कटाई का काम प्रभावित रह सकता है। बारिश के कारण जिन खेतों में धान पककर तैयार है, वहां किसान मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं। कटाई में देरी होने से किसानों को फसल के नुकसान की भी चिंता सताने लगी है। वहीं खेतों में नमी अधिक रहने से कंबाइन के फंसने और मिट्टी खराब होने की समस्या भी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed