फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   6 mm of rain brings a chill

Yamuna Nagar News: छह मिमी बारिश ने कराया ठंड का अहसास

Tue, 29 Sep 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 29 Sep 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
6 mm of rain brings a chill
बारिश के दौरान शहर की गोबिंदपुरी रोड से गुजरते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिले में सोमवार को लगातार तीसरे दिन मौसम बदला रहा। सुबह से आसमान में घने काले बादल छाए रहे और दोपहर बाद बारिश हुई। हालांकि शहर की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा बारिश हुई। जिले में औसतन छह मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम में बदलाव से लोगों को ठंड का अहसास हुआ।
रविवार शाम के बाद देर रात भी रुक-रुककर बारिश हुई थी। बारिश और तेज हवा के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम में ठंडक बढ़ने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिली।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रविवार को यह 24.7 डिग्री सेल्सियस था। न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा। 25 सितंबर को जिले का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री था। दिन में करीब 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। हवा के कारण बारिश के दौरान ठंडक का अहसास और बढ़ गया। शाम के समय लोगों को पंखों की रफ्तार भी कम करनी पड़ी। लगातार बारिश और बादलों के कारण दिनभर धूप नहीं निकली। इससे मौसम में गर्मी का असर कम रहा। बारिश के बाद वातावरण सुहावना हो गया। शाम के समय लोगों ने मौसम का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में पूरे सप्ताह मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों में भी बादल छाए रहने और मौसम में बदलाव बने रहने की संभावना है। -डॉ. अजीत सिंह, मौसम विशेषज्ञ, कृषि विज्ञान केंद्र

बारिश के दौरान शहर की गोबिंदपुरी रोड से गुजरते लोग। संवाद

बारिश के दौरान शहर की गोबिंदपुरी रोड से गुजरते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed