{"_id":"673f410a57a29ca1600ef1b0","slug":"video-eta-samaga-gana-sa-kama-haga-shahara-ka-vaya-parathashhanae","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : एंटी स्मॉग गन से कम होगा शहर का वायु प्रदूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : एंटी स्मॉग गन से कम होगा शहर का वायु प्रदूषण
यमुनानगर शहर में वायु प्रदूषण कम के लिए नगर निगम ने एंटी स्मॉग गन से पानी की बूंदों का छिड़काव शुरू किया गया। निगम कमिश्नर आयुष सिन्हा ने वीरवार को लघु सचिवालय इसका शुभारंभ किया। इसके बाद एंटी स्मॉग गन को शहर की सड़कों पर रवाना किया गया। क्लाउड टेक कंपनी के सहयोग से नगर निगम ने पहले दिन शहर के मुख्य मार्गों पर एंटी स्मॉग गन से पानी की बारीक बूंदों का हवा में छिड़काव किया। नगर निगम कमिश्नर आयुष सिन्हा ने बताया कि एंटी स्मॉग गन की मदद शहर के काफी हद तक वायु प्रदूषण को कम किया जाएगा। एंटी स्मॉग गन को स्प्रे गन, धुंध गन या वाटर कैनन के नाम से भी जाना जाता है। एंटी स्मॉग गन इस तरह का उपकरण है जो नेबुलाइज्ड पानी की बारीक बूंदों का हवा में छिड़काव करता है, जिससे धूल और वायु में मौजूद प्रदूषण के छोटे-छोटे कण अवशोषित होने लगते हैं। एंटी स्मॉग गन को कुछ इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह पानी को एक हाई- प्रेशर प्रोपेलर के जरिए 50 से 100 माइक्रोन की छोटी बूंदों वाले एक तेज बौछार में बदल देती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।