Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Facing a shortage of buses, students are hitching rides in trucks and tractors to get home.

Yamuna Nagar News: बसों की कमी से जूझ रहे विद्यार्थी, ट्रकों-ट्रैक्टरों में लिफ्ट लेकर पहुंच रहे घर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Facing a shortage of buses, students are hitching rides in trucks and tractors to get home.
प्रतापनगर में पॉलिटे​​क्निक कॉलेज के बाहर बस का इंतजार करते विद्यार्थी। संवाद
यमुनानगर। यमुनानगर डिपो में बसों की कमी का खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। रूटों पर पर्याप्त बसें नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज आने-जाने के लिए भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

सुबह शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने के लिए किसी तरह बस मिल भी जाती है लेकिन छुट्टी के समय घर लौटने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। कई बार विद्यार्थी मजबूरी में ट्रकों, डंपरों, ट्रैक्टर-ट्रालियों और बाइक सवार लोगों से लिफ्ट लेकर सफर करते हैं। इससे हर समय हादसों का भी खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

जिले में रोडवेज के पास कुल 160 बसें हैं। इनमें से करीब 140 से 145 बसें ही रूटों पर चल रही हैं जबकि अन्य बसें सर्विस, दुर्घटना या अन्य तकनीकी खामियों के कारण वर्कशॉप में खड़ी रहती हैं। बसों की कमी के कारण कई ग्रामीण रूटों पर विद्यार्थियों को पर्याप्त परिवहन सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रकों में लेनी पड़ती है लिफ्ट : प्रतापनगर क्षेत्र के लोगों पवन, जयपाल और सतपाल ने बताया कि हथिनीकुंड बैराज के पास चौधरी रणबीर सिंह पॉलिटेक्निक कॉलेज है। यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। सुबह तो किसी तरह बस मिल जाती है लेकिन दोपहर में छुट्टी होने के बाद बसों की पर्याप्त सुविधा नहीं मिलती। ऐसे में विद्यार्थियों को मजबूरी में ट्रकों और डंपरों से लिफ्ट लेकर बस अड्डे तक पहुंचना पड़ता है।

कई बार बाइक और ट्रैक्टर-ट्रालियों का सहारा लेना पड़ता है। इस तरह सफर करना बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से बेहद जोखिम भरा है। दो माह पहले भी विद्यार्थियों ने लेदी-पाबनी रोड पर बसों की मांग के लिए जाम लगाया था।

प्रतापनगर में पॉलिटेक्निक कॉलेज के बाहर बस का इंतजार करते विद्यार्थी। संवाद

प्रतापनगर में पॉलिटेक्निक कॉलेज के बाहर बस का इंतजार करते विद्यार्थी। संवाद

प्रतापनगर में पॉलिटेक्निक कॉलेज के बाहर बस का इंतजार करते विद्यार्थी। संवाद

प्रतापनगर में पॉलिटेक्निक कॉलेज के बाहर बस का इंतजार करते विद्यार्थी। संवाद

प्रतापनगर में पॉलिटेक्निक कॉलेज के बाहर बस का इंतजार करते विद्यार्थी। संवाद

प्रतापनगर में पॉलिटेक्निक कॉलेज के बाहर बस का इंतजार करते विद्यार्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed