Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The four-day Chhath festival begins today with 'Nahay-Khay'; 'Kharna' will take place today.

Yamuna Nagar News: नहाय खाय के साथ आज चार दिवसीय छठ महापर्व शुरू, आज होगा खरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
The four-day Chhath festival begins today with 'Nahay-Khay'; 'Kharna' will take place today.
जगाधरी। सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। पहले दिन व्रती महिलाओं ने अमृतबेला में स्नान कर शुद्धता और सात्विकता के साथ व्रत का संकल्प लिया। घरों में अरवा चावल, चने की दाल और कद्दू की सब्जी बनाई गई। कद्दू-भात ग्रहण करने के साथ ही छठी मइया की आराधना का कठिन अनुष्ठान शुरू किया गया। इसके बाद शनिवार को खरना होगा। घरों में गन्ने के रस की खीर बनाई जाएगी। इसके साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन

पंडित दुर्गा प्रसाद ने बताया कि छठ पर्व में नहाय-खाय का विशेष महत्व है। इसे तन और मन की शुद्धि के साथ महापर्व की शुरुआत माना जाता है। इस दिन व्रती घरों की सफाई से लेकर भोजन बनाने और ग्रहण करने तक विशेष नियमों का पालन करते हैं। भोजन पूरी तरह सात्विक तरीके से तैयार किया जाता है और शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है। मान्यता है कि नहाय-खाय से शुरू यह अनुष्ठान परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की खुशहाली के लिए किया जाता है।
विज्ञापन

पंडित महेश शांडिल्य ने बताया कि शनिवार को खरना के साथ व्रत का दूसरा चरण शुरू होगा। व्रती दिनभर उपवास रखते हैं और शाम को गन्ने की रस, गुड़ की खीर व रोटी का प्रसाद तैयार करते हैं। छठी मइया को भोग लगाने के बाद परिवार के सभी सदस्य प्रसाद ग्रहण करते हैं। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाता है। इस दौरान संतान की दीर्घायु और परिवार के कल्याण की कामना की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन सूर्य को अर्घ्य देंगे व्रती
रविवार को व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देते हैं। इस बार रविवार को ही संध्या अर्घ्य का पर्व पड़ने से विशेष संयोग बन रहा है। व्रती घाटों पर पहुंचकर दूध और गंगाजल से सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करते हैं। सोमवार तड़के उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पारण के साथ महापर्व का समापन होता है। इस दो दिन संध्या व प्रात: महिलाएं परिवार के साथ यमुना घाट के किनारे वेदी के चारों ओर बैठकर पूजन करती हैं।

सर्दी पर आस्था पड़ती है भारी
छठ महापर्व का जल अनुष्ठान 15 और 16 नवंबर को होगा। इस दौरान कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं की आस्था सर्दी पर भारी पड़ेगी। न्यूनतम तापमान में गिरावट आने का अनुमान है। अभी तक 13 से 14 डिग्री सेल्सियस बना न्यूनतम तापमान रविवार को 11.2 डिग्री सेल्सियस तक जाने के आसार हैं। सोमवार तड़के न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। व्रती महिलाएं ठंड की परवाह किए बिना यमुना के शीतल जल में खड़ी होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed