Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
A massive crowd of devotees gathered at the Western Yamuna Canal to offer *arghya* (oblations) to the setting sun; CM Nayab Saini also arrived at the site.
{"_id":"6af9a25723c9627dea014b14","slug":"video-a-massive-crowd-of-devotees-gathered-at-the-western-yamuna-canal-to-offer-arghya-oblations-to-the-setting-sun-cm-nayab-saini-also-arrived-at-the-site-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पश्चिमी यमुना नहर पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सीएम नायब सैनी भी पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पश्चिमी यमुना नहर पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सीएम नायब सैनी भी पहुंचे
यमुनानगर। छठ महापर्व को लेकर यमुनानगर में श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। शनिवार शाम से ही श्रद्धालुओं का पश्चिमी यमुना नहर के बाड़ी मांझरा घाट पर पहुंचना शुरू हो गया था। देखते ही देखते घाट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हो गए। व्रतियों ने पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। छठ पर्व के अवसर पर घाट पर भक्तिमय माहौल देखने को मिला।
इस बार छठ महापर्व यमुनानगर के लिए और भी खास रहा, क्योंकि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहली बार छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच पहुंचे। उनके पहुंचने से पूर्वांचल और बिहार से जुड़े लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री के आगमन को अपने पर्व के लिए खास अवसर बताया।
घाट पर पहुंचे कई श्रद्धालुओं ने बताया कि वे कुछ समय पहले ही यमुनानगर में आकर बसे हैं, लेकिन छठ महापर्व से उनकी आस्था और परंपरा वर्षों पुरानी है। वहीं, कुछ व्रतियों ने बताया कि वे पिछले 30 से 40 वर्षों से यमुनानगर में रह रही हैं और लगातार छठ महापर्व मनाती आ रही हैं। उन्होंने कहा कि स्थान बदलने से उनकी आस्था और परंपराओं में कोई बदलाव नहीं आया है। हर वर्ष पूरे परिवार के साथ इस पर्व को श्रद्धापूर्वक मनाया जाता है।
सूर्य उपासना और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का पर्व है छठ
छठ महापर्व हिंदू धर्म के प्रमुख लोकपर्वों में से एक है। यह पर्व मुख्य रूप से सूर्य देव और छठी मैया की उपासना को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य देव को जीवन, ऊर्जा और स्वास्थ्य का आधार माना जाता है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य की विशेष परंपरा है। व्रती कठिन नियमों का पालन करते हुए परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।
छठ महापर्व की सबसे विशेष बात यह है कि इसमें डूबते और उगते दोनों सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। यह प्रकृति के प्रति आभार, अनुशासन, स्वच्छता, त्याग और सामाजिक एकता का संदेश देता है। यमुनानगर में भी श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पर्व मनाकर अपनी संस्कृति और परंपरा को जीवंत रखा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।