{"_id":"6af8b839af69e9c60a0ceb4f","slug":"road-blocked-for-three-hours-over-paddy-procurement-and-j-forms-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-166104-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: धान की खरीद और जे-फॉर्म के लिए तीन घंटे लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: धान की खरीद और जे-फॉर्म के लिए तीन घंटे लगाया जाम
Sun, 15 Nov 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
साढौरा में सड़क पर बैठे किसान व लगी वाहनों की कतार। संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। धान की खरीद, जे-फॉर्म नहीं कटने और पोर्टल पर पंजीकरण की दिक्कतों के मद्देनजर शनिवार को किसानों ने भारतीय किसान यूनियन टिकैत और भाकियू शहीद भगत सिंह के पदाधिकारियों के नेतृत्व में सुबह 11 बजे अनाज मंडी के गेट पर धरना-प्रदर्शन शुरू किया। दोपहर एक बजे किसानों ने सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। शाम चार बजे मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने के बाद किसानों ने जाम खोल दिया।
इससे पहले शुक्रवार को रेस्ट हाउस में दोनों किसान संगठनों के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई थी। इसमें किसानों ने मंडी में आढ़तियों के पास पड़ी धान की फसल के जे-फॉर्म नहीं कटने, पोर्टल पर पंजीकरण संबंधी खामियों और सरकारी खरीद की समय सीमा को लेकर नाराजगी जताई थी। शनिवार को इसी मुद्दे पर दोनों संगठनों के किसानों ने मंडी के बाहर प्रदर्शन किया।
धरने की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार कुलदीप सिंह और मार्केट कमेटी सचिव राजीव चोपड़ा मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को समझाने और उनकी समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे। इसके बाद दोपहर एक बजे किसानों ने सड़क पर बैठकर यातायात रोक दिया।
विज्ञापन
जाम की सूचना मिलने पर व्यासपुर के डीएसपी रमेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से बातचीत कर जाम खोलने की अपील की, लेकिन किसान एसडीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। डीएसपी रमेश ने बताया कि व्यासपुर एसडीएम डॉ. कुलदीप सिंह कपालमोचन मेले की तैयारियों में व्यस्त हैं। इसके बाद किसानों ने नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर भाकियू टिकैत के हल्का अध्यक्ष सतपाल मानकपुर, सुभाष शर्मा सबीलपुर, अनिल रतुवाला, जसबीर पांडो, जसपाल नौशहरा, बलविंद्र नौशहरा, नजीर खान, केतन छिब्बर, सफी मोहम्मद उर्फ पोला, गुरदेव सिंह, कर्मचंद मानकपुर, सलीम खान, नसरीन खान, नरेश कुमार और गुरनाम सैनी सरावां मौजूद रहे।
खरीद में 31 क्विंटल की सीमा से बढ़ी परेशानी
भाकियू के खंड प्रधान जनकराज पांडो ने कहा कि सरकार ने पोर्टल पर पंजीकरण के लिए प्रति एकड़ 31 क्विंटल की औसत निर्धारित की थी। इस बार धान की पैदावार 35 से 36 क्विंटल तक पहुंच गई है। ऐसे में किसानों को अपनी पूरी फसल बेचने में परेशानी आ रही है। उन्होंने मांग की कि जब तक मंडियों में किसानों की धान की फसल बची हुई है, तब तक सरकारी खरीद जारी रखी जाए। भाकियू शहीद भगत सिंह के ब्लॉक अध्यक्ष मतलूब हसन सरांवा ने कहा कि सरकार एक तरफ किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने की बात कहती है, वहीं दूसरी तरफ पोर्टल पर पंजीकरण की दिक्कतों के कारण किसानों को परेशान होना पड़ रहा है।