बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: Protect the elderly from loneliness; expand facilities at old-age homes and senior citizen clubs.

सोनीपत अकेलेपन से बचाएं बुजुर्गों को, बढ़ें वृद्धाश्रम और वरिष्ठ नागरिक क्लबों की सुविधाएं

Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Thu, 20 Aug 2026 06:14 PM IST
Sonipat: Protect the elderly from loneliness; expand facilities at old-age homes and senior citizen clubs.
सोनीपत। बुजुर्गों को अकेलेपन का अहसास न हो और वह सामाजिक जीवन से जुड़े रहें, इसके लिए वृद्ध आश्रमों और वरिष्ठ नागरिक क्लबों की संख्या बढ़ाने की जरूरत है। बुजुर्गों ने अकेलेपन से बचाने और उन्हें सक्रिय बनाए रखने के लिए वृद्ध आश्रमों तथा वरिष्ठ नागरिक क्लबों की सुविधाएं बढ़ाने की मांग की है। बुजुर्गों का कहना है कि ऐसे केंद्र विकसित किए जाएं, जहां वे नियमित रूप से मिल-बैठ सकें और स्वास्थ्य व सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहें। वरिष्ठ नागरिक दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला की ओर से सेक्टर-15 कम्युनिटी सेंटर में आयोजित संवाद कार्यक्रम में बुजुर्गों ने अपनी समस्याएं और मांगें सामने रखीं। ग्रुप ऑफ सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान लाजपत मुखी ने कहा कि बढ़ती उम्र में स्वास्थ्य सबसे बड़ी चिंता बन जाता है। बुजुर्गों को घर के नजदीक ही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए। पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर नियमित योगाभ्यास के लिए योग शिक्षक नियुक्त किए जाएं, ताकि बुजुर्ग स्वस्थ दिनचर्या अपना सकें। अखिल भारतीय साहित्य परिषद हरियाणा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. पूर्णमल गौड़ ने कहा कि बुजुर्गों की जरूरतें केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं हैं। उन्हें सम्मानजनक और सक्रिय जीवन के लिए सामाजिक जुड़ाव, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षित सार्वजनिक स्थान भी उपलब्ध कराने होंगे। रेल किराये में फिर मिले वरिष्ठ नागरिकों को छूट सतीश डेंबला ने रेल यात्रा में वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली रियायत बहाल करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि कोरोना काल से पहले की तरह रेल टिकट में बुजुर्गों को किराये में छूट मिलनी चाहिए। इससे वह अपने रिश्तेदारों के अलावा धार्मिक और सामाजिक स्थलों की यात्रा आसानी से कर सकेंगे। दोबारा शुरू हो प्लाट कोटा वरिष्ठ नागरिक आत्मप्रकाश ने प्रदेश सरकार से वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्लाट कोटा दोबारा शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि करीब तीन दशक पहले तक बुजुर्गों को यह सुविधा मिलती थी। लंबे समय से प्लाट कोटा बहाल करने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई। ग्रुप ऑफ सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव सतीश विज ने मांग की कि हरियाणा रोडवेज की सामान्य बसों की तर्ज पर एसी बसों में भी वरिष्ठ नागरिकों को किराये में छूट दी जाए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सरकार को मांगपत्र भी सौंपा जा चुका है। 48 हजार से अधिक बुजुर्गों की पेंशन का मुद्दा उठा वरिष्ठ नागरिक ऊषा बत्रा ने पेंशन का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आयु सत्यापन के चलते जिले में 48 हजार से अधिक बुजुर्गों की पेंशन रुकी हुई है। बुजुर्ग समाज कल्याण विभाग और चुनाव कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। दस्तावेज अधूरे होने के कारण कई बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि विभाग बुजुर्गों की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष सहायता उपलब्ध कराए। संवाद कार्यक्रम में सुरेश चौधरी, सुशील, केएल कपूर, सुरेश रेलन, रमेश, मीनू, सरोजबाला, वनती और मधु भारती समेत अन्य वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बिलासपुर: भगेड़-पनौल सड़क पर एचआरटीसी और निजी बस में टक्कर, यात्रियों में मची चीख-पुकार

20 Aug 2026

गाजियाबाद में हादसा: मोदीनगर में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर ट्रक पलटा, साइकिल सवार की मौत

20 Aug 2026

VIDEO: शाहजहांपुर में गौतम हत्याकांड के आरोपी समीर के मकान पर चला बुलडोजर

20 Aug 2026

Video: कुल्लू में शुरू किया एंटी रेबीज टीकाकरण व नसबंदी अभियान

20 Aug 2026

गाजियाबाद: साहिबाबाद थाने में 100 पुलिसकर्मियों के लिए बनेगी छह मंजिला इमारत

20 Aug 2026
विज्ञापन

Meerut: जफर की गिरफ्तारी पर सचिन सिरोही ने यूपी एटीएस को दिया धन्यवाद, मदरसों के सत्यापन की मांग

20 Aug 2026

Meerut: चार माह से वेतन नहीं मिला, बिजली संविदा कर्मचारियों ने कमिश्नरी पर भीख मांगकर किया प्रदर्शन

20 Aug 2026
विज्ञापन

जालंधर में नशीले कैप्सूल की बिक्री का वीडियो वायरल, पेट्रोल पंप के क्यूआर स्कैनर से पेमेंट का आरोप; पुलिस ने 2 दबोचे

20 Aug 2026

जगराओं में मार्केट विवाद को लेकर कॉलेज रोड पर दुकानदारों का धरना, तीन घंटे चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था

20 Aug 2026

धर्मशाला: सद्भावना दिवस पर डीसी हेमराज बैरवा ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई शपथ

20 Aug 2026

कानपुर: जल निगम की नाकामी पर फूटा गुस्सा, गंदे पानी में खड़े होकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

20 Aug 2026

हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार पहुंची पीएम श्री कन्या स्कूल, रसायन विज्ञान अध्यापक पर हुई कार्रवाई

20 Aug 2026

Video: प्रो. आर. क्लाइव लैंडिस बोले- स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने में अकादमिक संस्थानों की भूमिका अहम

20 Aug 2026

Video: लखनऊ में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता सेमिनार

20 Aug 2026

फरीदाबाद: राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में फरीदाबाद की अविका त्यागी ने जीता कांस्य पदक, वर्तिका रावत ने बनाई दूसरे दौर में जगह

20 Aug 2026

Seoni News: वेतन अटका तो सड़क पर उतरे कर्मचारी, शहर की सफाई व्यवस्था थमी, नगर पालिका में जमकर हंगामा

20 Aug 2026

पंचकूला सेक्टर 1 पटवारी दफ्तर के बाहर पटवारी और कानूनगो का धरना

20 Aug 2026

गुरुग्राम: बारिश से बसई चौक की पाइपलाइन मरम्मत प्रभावित, गुरुग्राम के कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति पर असर

20 Aug 2026

चंडीगढ़ निगम की बैठक में मेयर साैरभ जोशी ने 227 करोड़ के एजेंडे पर दिया जवाब

Video: हिमकेयर मामले में पूछताछ के लिए विजिलेंस मुख्यालय पहुंचे भाजपा विधायक डाॅ. जनकराज

20 Aug 2026

औरैया में जर्जर अनेशों पुल दे रहा हादसे को दावत, सुरक्षा बाउंड्री न होने से कई जानें खतरे में

20 Aug 2026

जालंधर में गुलमोहर सिटी में बारिश में सड़क बना रहे ठेकेदार, भाजपा जिला प्रधान ने उठाए सवाल

20 Aug 2026

VIDEO: रुद्रपुर में 24वीं पुलिस बॉक्सिंग-कुश्ती प्रतियोगिता का समापन

यमुनानगर में देवधर गांव ने फूंका बिगुल, नशा बेचने वालों की राशन-बिजली बंद करने का सर्वसम्मति से फैसला

20 Aug 2026

राजस्थान में निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, 9 सितंबर को पहला और 11 को दूसरा चरण

20 Aug 2026

नाहन: अजय सोलंकी बोले- कामगारों को राहत राशि देने में नाहन प्रदेश में नंबर वन

20 Aug 2026

कानपुर में खनन माफिया के हौसले बुलंद, आवास-विकास की प्रस्तावित जमीन से चुरा ले गए 30 डंपर मिट्टी

20 Aug 2026

सिरसा में मुख्य डाकघर के पास कूड़े में लगी आग, फायरबिग्रेड की गाड़ियों ने बुझाई

20 Aug 2026

फतेहाबाद में मेडिकल बिल पास न करने पर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, अनदेखी का आरोप

20 Aug 2026

Video: पर्यावरण संरक्षण व नशे से दूर रहने का संदेश लेकर हमीरपुर पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed