{"_id":"6b08126efdb393db9b043693","slug":"video-in-gohana-a-minor-injured-a-child-by-stabbing-him-following-a-dispute-over-a-dj-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोहाना में डीजे पर हुए विवाद में नाबालिग ने चाकू मारकर बच्चे को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहाना में डीजे पर हुए विवाद में नाबालिग ने चाकू मारकर बच्चे को किया घायल
नगर गांव में डीजे पर पैसे उठाते समय एक नाबालिग ने दूसरे बच्चे को चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना बुधवार देर रात करीब 9 बजे की है। आसपास के लोगों ने नाबालिग को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बच्चे की मां अनीता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। अनीता ने बताया कि गांव में उनके पड़ोस में शादी थी।
देर रात करीब 9 बजे डीजे बज रहा था। उनका बेटा गली में खड़ा होकर डीजे दे रहा था। शादी में डीजे पर पैसे फेंके जा रहे थे। दूसरे गांव के नाबलिग बच्चे पैसे उठा रहे थे। इस दौरान एक नाबालिग ने उनके बेटे को पेट में चाकू मार दिया और भागने लगा।
वहां खड़े लोगों ने बच्चे को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों ने बच्चे को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। एसीपी राजीव कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।