Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   students appeared for the NMMS exam, 800 were absent

Sonipat News: एनएमएमएस परीक्षा में 68.77 फीसदी ने दी परीक्षा, 800 विद्यार्थी रहे गैरहाजिर

Sun, 29 Nov 2026 08:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
students appeared for the NMMS exam, 800 were absent
फोटो: सोनीपत के एक स्कूल में एनएमएमएस परीक्षा में परीक्षा देते विद्यार्थी। स्रोत: ​शिक्षा विभाग
-जिले के नौ केंद्रों पर 2562 विद्यार्थियों के लिए हुई परीक्षा, नकल रोकने को रही कड़ी निगरानी
विज्ञापन

- सफल विद्यार्थियों को कक्षा नौवीं से 12वीं तक हर माह मिलेंगे एक हजार रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) परीक्षा में जिले के 800 विद्यार्थी शामिल नहीं हुए। रविवार को सोनीपत के नौ परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में पंजीकृत 2562 विद्यार्थियों में से 1762 ने भाग लिया। इस तरह कुल 68.77 फीसदी उपस्थिति रही, जबकि 31.23 फीसदी विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), गुरुग्राम के तत्वावधान में सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक तीन घंटे की लिखित परीक्षा हुई। सभी केंद्रों पर नकल रहित परीक्षा करवाने के लिए बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर सुरक्षा और निगरानी के प्रबंध किए गए।
विज्ञापन

प्रवेश पत्र की जांच के बाद ही विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा के दौरान अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ केंद्रों पर पहुंचे। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद विद्यार्थियों को परीक्षा कक्षों में भेज दिया गया, जबकि अभिभावक परीक्षा समाप्त होने तक केंद्रों के बाहर इंतजार करते रहे।
परीक्षा ओएमआर शीट पर ली गई। इसमें विद्यार्थियों की मानसिक योग्यता के आकलन के लिए गणित, विज्ञान और सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे गए।
----
कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति का अवसर
एनएमएमएस परीक्षा में आठवीं के वे विद्यार्थी शामिल हुए, जिन्होंने कक्षा सातवीं राजकीय विद्यालय से उत्तीर्ण की है। परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को कक्षा नौवीं से 12वीं तक चार साल के लिए हर माह एक हजार रुपये यानी सालाना 12 हजार रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी।


----
किस केंद्र पर कितने विद्यार्थी रहे उपस्थित
परीक्षा केंद्र उपस्थित अनुपस्थित
एसएम हिंदू विद्यालय, सोनीपत 249 63
राजकीय विद्यालय, जटवाड़ा 215 97
डीसी जैन स्कूल, सोनीपत 214 93
डीवी पब्लिक स्कूल, सोनीपत 154 60
आर्य विद्यालय, काठ मंडी 206 106
आर्य कन्या विद्यालय, गंज बाजार 230 82
विकास शिक्षा सदन, सोनीपत 89 81
गीता विद्या मंदिर, सोनीपत 199 112
पीएमश्री राजकीय विद्यालय, सोनीपत 206 106

-----
वर्जन
जिले कुल 2562 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 1762 ने परीक्षा दी, जबकि 800 अनुपस्थित रहे। परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को चार वर्ष तक प्रतिमाह एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। परिणाम जल्द जारी किया जाएगा।
नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed