{"_id":"6b079ae6f34376bb5e01878f","slug":"video-they-entered-two-shops-via-the-roof-and-made-off-with-cash-and-cigarettes-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: छत के रास्ते दो दुकानों में घुसे; नकदी-सिगरेट समेट ले गए।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: छत के रास्ते दो दुकानों में घुसे; नकदी-सिगरेट समेट ले गए।
कोसीकलां। एक ही रात में दो दुकानों में अज्ञात चोर छत के रास्ते दो दुकानों में दाखिल हुए और हजारों रुपये की नकदी, सिगरेट के पैकेट सहित अन्य सामान चुरा ले गए। मोहल्ला विस्लोकर में दिनेश महरौलिया की परचून की दुकान और महेश अग्रवाल की चावल की दुकान है। मंगलवार- बुधवार की रात्रि में अज्ञात चोरों ने दोनों दुकानों को निशाना बनाया। चोर छत के रास्ते दुकानों के अंदर उतरे। सबसे पहले उन्होंने दिनेश महरौलिया की परचून की दुकान को खंगाला। यहां से गल्ले में रखे करीब 10 से 15 हजार रुपये और सिगरेट के पैकेट चोरी कर लिए। इसके बाद चोर महेश अग्रवाल की चावल की दुकान में पहुंचे। यहां गल्ले में रखी खुदरा नकदी और सिक्के चुरा ले गए। बुधवार सुबह दोनों व्यापारी रोजाना की तरह अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए। दुकानों में सामान बिखरा पड़ा था। चोरी ही सूचना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों दुकानों का निरीक्षण किया और घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।