{"_id":"676955d3b1a34590c9034ee0","slug":"grandparents-day-celebrated-in-school-sonipat-news-c-197-1-snp1007-129714-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: विद्यालय में मनाया दादा-दादी, नाना-नानी दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: विद्यालय में मनाया दादा-दादी, नाना-नानी दिवस
रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 06:03 PM IST
Link Copied
सोनीपत। गांव खेवड़ा स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल केंद्र के केंद्रीय विद्यालय में दादा-दादी, नाना-नानी दिवस के उपलक्ष्य में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे सभी दादा-दादी, नाना-नानी का स्वागत तिलक व इमोजी लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि विद्यालय के प्राचार्य विजेश कुमार ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती मां को पुष्पार्पण और दीप प्रज्वलन कर की गई। सुमन बाला व सपना के मार्गदर्शन से नन्हें-मुन्हें बच्चों के स्वागत गीत व स्वागत नृत्य की प्रस्तुति दी। विजेश कुमार ने बताया कि जीवन में दादा-दादी थोड़े से माता-पिता, शिक्षक और थोड़े से दोस्त होते हैं। दादा-दादी परिवार का सबसे बड़ा खजाना, एक प्यारी विरासत के संस्थापक, महान कहानीकार, परंपराओं के रखवाले होते हैं। वही परिवार की मजबूत नींव होते हैं। अपने विशेष प्यार और देखभाल के माध्यम से वह परिवार को एक सूत्र में बांधे रखते हैं। कार्यक्रम में कुछ खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें दादा-दादी/ नाना-नानी ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। खेल के विजेताओं को प्राचार्य ने उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान मंजू चौहान, श्रीहरि दर्शन, शैली मड़िया, पूनम यादव, रंजना रानी व सोनम मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।