Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   ED takes major action on alleged liquor scam confiscates assets worth crores of rupees

छत्तीसगढ़: शराब घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, भूपेश बघेल के बेटे की विट्ठल ग्रीन कॉलोनी के 355 प्लॉट जब्त

Sun, 15 Nov 2026 09:06 AM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग भिलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग भिलाई Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Sun, 15 Nov 2026 09:06 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के कथित 3,000 करोड़ रुपये के शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने चैतन्य बघेल की विट्ठल ग्रीन कॉलोनी के 355 प्लॉटों पर कब्जा किया है। करीब 61 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

 

विज्ञापन
ED takes major action on alleged liquor scam confiscates assets worth crores of rupees
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में करोड़ों रुपये के कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से जुड़ी कुम्हारी-जंजगीरी स्थित विट्ठल ग्रीन कॉलोनी के 355 प्लॉटों पर कब्जा कर लिया है। शनिवार को हुई इस कार्रवाई में करीब 61 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई। कार्रवाई के बाद कॉलोनी के मुख्य गेट पर नोटिस भी चस्पा किया गया है।

विज्ञापन

रियल एस्टेट प्रोजेक्ट विट्ठल ग्रीन कॉलोनी में कुल 385 प्लॉट हैं। इनमें से 30 प्लॉट पहले ही बिक चुके हैं, इसलिए उन्हें कार्रवाई से अलग रखा गया है। धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के निर्णायक प्राधिकरण से संपत्तियों की कुर्की को मंजूरी मिलने के बाद ED ने यह कार्रवाई की है। जांच एजेंसी के अनुसार, कथित शराब घोटाले से अर्जित अवैध रकम का इस्तेमाल इन संपत्तियों को खरीदने में किया गया था।

विज्ञापन


पढ़ें: फर्जी निवेश कंपनियों पर कसेगा शिकंजा, बैंक खाते और संपत्तियां हो सकेंगी कुर्क 

विज्ञापन
विज्ञापन

जब्त संपत्तियों में एक व्यावसायिक प्लॉट भी शामिल है। ED की जांच के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में हुए करीब 3,000 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले से अर्जित रकम का इस्तेमाल रियल एस्टेट कारोबार और अन्य संपत्तियां खरीदने में किया गया था। जांच एजेंसी का आरोप है कि चैतन्य बघेल शराब सिंडिकेट के शीर्ष स्तर पर सक्रिय थे और अवैध पैसों के लेन-देन का हिसाब रखते थे। इसी आधार पर उनकी संपत्तियों को मनी लॉन्ड्रिंग के तहत कार्रवाई के दायरे में लिया गया है।

प्रवर्तन निदेशालय ने इससे पहले 10 नवंबर 2025 को चैतन्य बघेल से जुड़ी संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क करने का आदेश जारी किया था। इसके बाद 8 दिसंबर 2025 को PMLA के निर्णायक प्राधिकरण में शिकायत दर्ज कराई गई। 19 मार्च 2026 को हुई सुनवाई के बाद प्राधिकरण ने ED की कार्रवाई को सही ठहराया। वहीं, 23 मार्च 2026 को जारी आदेश में करोड़ों रुपये की संपत्तियों की कुर्की को मंजूरी दी गई। इससे पहले ED की टीम ने इस आदेश की प्रतियां चैतन्य बघेल के भिलाई-3 स्थित मानसरोवर आवासीय परिसर में उनके घर की बाहरी दीवार पर भी चस्पा की थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed