{"_id":"677fcb77b1774a540d04f395","slug":"gohana-traffic-light-sonipat-news-c-197-1-snp1007-130541-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गोहाना में दो स्थानों ट्रैफिक लाइट लगाने का काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गोहाना में दो स्थानों ट्रैफिक लाइट लगाने का काम पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 10 Jan 2025 01:42 AM IST
Link Copied
गोहाना। यातायात को नियंत्रित करने व शहर में लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए गोहाना में दो स्थानों ट्रैफिक लाइट लगाने का काम पूरा हो गया है। जल्द ही नगर परिषद की तरफ से इन्हें एप से जोड़कर पुलिस विभाग को सौंप दिया जाएगा। इसके बाद शहर वासियों को जाम की स्थिति से राहत मिलेगी। नगर परिषद की तरफ से 35 लाख रुपये की लागत से चार जगह पर की ट्रैफिक लाइट लगाने की योजना बनाई थी। इसमें आंबेडकर चौक, परशुराम चौक, छोटू राम चौक व रोहतक रोड स्थित सेक्टर-7 मोड़ को शामिल किया गया था। हालांकि बाद में छोटू राम चौक, सेक्टर सात मोड़ व परशुराम चौक पर ट्रैफिक लाइट लगने की योजना बनी थी। सेक्टर सात मोड़ व छोटू राम चौक पर ट्रैफिक लाइट लगाने का काम पूरा हो गया है। साथ ही एक महीने तक ट्रायल भी कर लिया गया है, जबकि परशुराम चौक पर ट्रैफिक लाइट लगवाने का काम शुरू नहीं हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दोनों जगह की ट्रैफिक लाइट एप से जोड़कर पुलिस प्रशासन को सौंप दी जाएंगी। ट्रैफिक लाइट लगने के बाद जाम से मिलेगी निजात शहर में ट्रैफिक लाइट लगने के बाद यातायात व्यवस्था पटरी पर आ सकेगी। अधिकारियों के अनुसार कई चौकों पर जाम की स्थित बनी रहती है। यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए शहर में तीन जगह पर ट्रैफिक लाइट लगाई जा रही है। ---- शहर को जाम मुक्त करने के लिए तीन जगहों पर ट्रैफिक लाइट लगाई जा रही हैं। मुख्यालय की तरफ से 35 लाख रुपये बजट जारी किया गया था। दो जगह पर लाइट लगाकर ट्रायल पूरा कर लिया है, परशुराम चौक पर भी लाइट लगाने का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।