{"_id":"677fde62becf0bfa2409db0f","slug":"video-newborn-and-pregnant-woman-died-in-nursing-home","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नर्सिंगहोम में नवजात व प्रसूता की मौत, परिजनों ने अस्पताल के बाहर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नर्सिंगहोम में नवजात व प्रसूता की मौत, परिजनों ने अस्पताल के बाहर किया हंगामा
शहर में सांडी चुंगी से बिलग्राम चुंगी के बीच स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में बुधवार देर रात प्रसव के बाद जच्चा बच्चा की मौत हो गई। परिजनों ने हंगामा किया तो अस्पताल संचालक कर्मचारियों समेत नवजात के शव काे अंदर कर भाग निकले। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव कब्जे में ले लिए। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
सांडी थाना क्षेत्र के टेभनापुर निवासी रेहान अली की पत्नी जीनत गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा होने पर परिजन जीनत को सरकारी अस्पताल ले जा रहे थे। आरोप है कि वहां मौजूद एक आशा ने परिजनों को बरगलाकर प्राइवेट अस्पताल पहुंचा दिया। यहां प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत बिगड़ गई। इस पर प्रसूता को रेफर कर दिया गया। परिजन उसे सरकारी अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। नाराज परिजनों ने प्राइवेट अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।