{"_id":"677fdb95e00b02705201ec35","slug":"video-encroachment-removed-under-overbridge-uproar-shopkeepers-space-sought-maintenance-of-family","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : दुकानदारों के हंगामे के बीच ओवरब्रिज के नीचे से हटा अतिक्रमण, परिवार के भरण-पोषण के लिए मांगा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : दुकानदारों के हंगामे के बीच ओवरब्रिज के नीचे से हटा अतिक्रमण, परिवार के भरण-पोषण के लिए मांगा स्थान
बलिया शहर के रोडवेज के पास ओवर ब्रिज के नीचे गुरुवार को नगरपालिका प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। अतिक्रमण हटाने के दौरान प्रशासन को दुकानदारों का भारी विरोध का सामना करना पड़ा। दुकानदारों ने जमकर बवाल काटा, आक्रोशित महिलाएं गाड़ी के नीचे लेट गई। घंटों गहमागहमी व हाईप्रोफाइल ड्रामा चलता रहा। यह देखने को सैकड़ों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने हंगामा कर रहे एक दुकानदार को हिरासत में ले कर कोतवाली भेज दिया। शहर के ओवरब्रिज के नीचे सुंदरीकरण के नाम पर नगरपालिका द्वारा लंबे समय से चाय, लिट्टी, मिठाई की दुकान कर परिवार का भरण पोषण करने वाले फुटपाथ की दुकानों को हटाने का फरमान जारी कर दुकानदारों को नोटिस दे चुकी थी। बुधवार को प्रशासन बुलडोजर संग अतिक्रमण हटाने पहुंचा थी, लेकिन दुकानदारों के हंगामा के कारण बैरंग वापस लौटना पड़ा। दूसरे दिन प्रशिक्षु एसडीएम व ईओ सुभाष कुमार भारी पुलिस बल व नगरपालिकाकर्मी संग अतिक्रमण हटाने पहुंचे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।