{"_id":"6966746c540d2502fd059584","slug":"video-lohri-festival-celebrated-with-great-pomp-2026-01-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: बाबा कर्णपुरी डेरे में धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी का पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: बाबा कर्णपुरी डेरे में धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी का पर्व
लोहड़ी का पर्व मंगलवार को जिले में बडी धूमधाम से मनाया गया। शाम ढलते ही मोहल्लों, कॉलोनियों और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने लकड़ियां इकट्ठा कर अग्नि प्रज्ज्वलित की। आग के चारों ओर परिवार, बच्चे और युवा एकत्र हुए और ढोल की थाप पर नाचते-गाते हुए लोहड़ी का आनंद लिया। महिलाओं ने बाबा कर्णपुरी डेरा में सुंदरिये-मुंदरिये होए, तेरा कौन बेचारा होए, दुल्ला भट्टी वाला होए, दुल्ले की धी ब्याही होए, कोठे उते हुक्का, ऐ घर भूखा आदि पंजाबी लोक गीतों, बैंड-बाजों की धून के साथ, गिद्दा और भांगड़ा की थाप पर भक्तजन झूमते-नाचते दिखाई दिए। बच्चों में रेवड़ी, मूंगफली, गजक और पॉपकॉर्न बांटने को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। लोहड़ी को फसल और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। खासकर नवविवाहित जोड़ों और नवजात शिशुओं वाले परिवारों में यह पर्व विशेष रूप से मनाया गया। लोगों ने अग्नि में तिल, गुड़ और मूंगफली अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।