{"_id":"67850504d1425502750d1464","slug":"video-kama-naha-jhatha-va-thashhaparacara-ka-aathhara-para-bna-bhajapa-sarakara-thapathara-hadada","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : काम नहीं, झूठ व दुष्प्रचार के आधार पर बनी भाजपा सरकार- दीपेंद्र हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : काम नहीं, झूठ व दुष्प्रचार के आधार पर बनी भाजपा सरकार- दीपेंद्र हुड्डा
भाजपा के लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा का कहना है कि प्रदेश की भाजपा सरकार काम नहीं, बल्कि झूठ व दुष्प्रचार के आधार पर बनी है। क्योंकि भाजपा काम में नहीं, बल्कि झूठ व दुष्प्रचार की राजनीति में विश्वास करती है। इसलिए पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल वर्तमान व देश के भविष्य को संवारने की बजाए इतिहास को तरोड़-मरोड़ कर जनता के सामने पेश कर रहे हैं, लेकिन हकीकत जनता को पता है। हुड्डा सोमवार को जिला विकास एवं समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
हुड्डा ने कहा कि सांसद में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान से साफ हो गया कि डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के प्रति भाजपाइयों के मन में क्या है। दिल की बात जुबां पर आ गई। यहीं भाजपा का असली चेहरा है। उन्होंने कहा कि भाजपा को झूठ को बार-बार बोलकर दुष्प्रचार करने में महारत हासिल है। दिल्ली चुनाव पर सांसद ने कहा कि कांग्रेस पहले से बेहतर प्रदर्शन करेगी। जल्द कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व दिल्ली चुनाव में उतरेगा। पार्टी के संगठनात्मक चुनाव पर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि यह पार्टी का आंतरिक मामला है। समय आने पर संगठन के चुनाव हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में 11 हजार और वोट कांग्रेस को मिल जाती तो आज प्रदेश में सरकार होती। भाजपा को 58 लाख व कांग्रेस को मात्र आधा प्रतिशत कम वोट मिली हैं। प्रदेश के इतिहास में 37 विधायकों व 5 सांसदों का मजबूत विपक्ष है, जो जनता के मुद्दों को लगातार उठाता रहेगा। मौके पर कांग्रेस के शहर से विधायक भारत भूषण बतरा, कलानौर से विधायक शकुंतला खटक व महम से विधायक बलराम दांगी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।