{"_id":"6afb465cc9765e435405d615","slug":"the-grand-festival-of-chhath-concludes-rohtak-news-c-199-1-sroh1009-163834-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन, 36 घंटे के निर्जला व्रत का किया पारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन, 36 घंटे के निर्जला व्रत का किया पारण
विज्ञापन
16जेएनडी13: हांसी ब्रांच नहर पर पूजा अर्चना के लिए आए श्रद्धालु। संवाद
जींद। सोमवार सुबह छठ महापर्व संपन्न हो गया। चार दिवसीय पर्व के अंतिम चरण में व्रती श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठी मैया की आराधना की। इसके साथ ही 36 घंटे तक चले निर्जला व्रत का पारण किया गया।
सुबह की पहली किरण के साथ ही पांडू पिंडारा, रानी तालाब और जयंती देवी मंदिर के पास हांसी ब्रांच नहर पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। महिलाओं और पुरुषों ने जल में खड़े होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया तथा परिवार की सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और संतान की लंबी आयु की कामना की।
घाटों पर श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला। व्रती पूरी निष्ठा के साथ पूजा की परंपराओं का निर्वहन करते नजर आए। नहाय-खाय से शुरू हुए इस महापर्व में खरना, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य और फिर उगते सूर्य की उपासना के साथ सभी धार्मिक अनुष्ठान पूरे हुए।
विज्ञापन
सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम
छठ महापर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने का अवसर भी है। बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले लोग इस पर्व को पूरी श्रद्धा से मनाते हैं। जींद में भी पूर्वांचल समाज अपनी परंपराओं को उत्साह के साथ आगे बढ़ा रहा है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का काम करते हैं।
पूर्वांचल परिषद के जिला प्रधान संतोष कुमार ने कहा कि छठ पूजा की विशेषता इसकी सादगी, पवित्रता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का भाव है। भगवान सूर्य की उपासना के माध्यम से जीवन में ऊर्जा, सकारात्मकता और आशा का संदेश मिलता है। यह पर्व संयम, अनुशासन, समर्पण और स्वच्छता का महत्व भी समझाता है। उन्होंने कहा कि पर्व को शांतिपूर्ण और श्रद्धापूर्ण ढंग से संपन्न करवाने में समाज के लोगों की सामूहिक सहभागिता सराहनीय रही।