Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Panipat: Virendra Malik becomes President of the District Bar Association; secures a resounding victory by 245 votes.
{"_id":"6aa41d7897bea49fc20ecf2b","slug":"video-panipat-virendra-malik-becomes-president-of-the-district-bar-association-secures-a-resounding-victory-by-245-votes-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत: वीरेंद्र मलिक बने जिला बार एसोसिएशन के प्रधान, 245 वोटों से दर्ज की शानदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: वीरेंद्र मलिक बने जिला बार एसोसिएशन के प्रधान, 245 वोटों से दर्ज की शानदार जीत
पानीपत। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के चौधर का फैसला हो गया। इस बार वीरेंद्र मलिक के सिर पर जीत का सहरा सजा। वीरेंद्र मलिक को 826 वोट मिले और उन्होंने जितेंद्र कुंडू 581 को 245 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। वहीं महिला उप प्रधान पद नीलम कंधोल ने 312 वोटों से शानदार जीत दर्ज की। उप प्रधान पुरुष के पद सुमित आर्य ने भी कांटे के मुकाबले में मुकेश शर्मा को 136 वोटों से हराया। सचिव के पद पर प्रतिक दुहन और सह-सचिव के पद पर अर्पिता विजय रहीं। कोषाध्यक्ष के पद पर रमन चैंची ने संदीप खर्ब को मात दी। उधर, वीरेंद्र मलिक की जीत के बाद समर्थकों ने जीत का जश्न बनाया। शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन के छह पदों के लिए चुनाव हुआ। चुनाव में कुल 2547 मतदाता थे। मतदान के लिए पांच बूथ बनाए गए थे।
सुबह आठ बजे से ही अधिवक्ताओं ने पूरे जोश के साथ मतदान किया। शाम को पांच बजे तक चले मतदान में कुल 2274 मतदाताओं ने अपने मदाधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतगणना की शुरूआत हुई। अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। जिनमें कांटे की टक्कर का अनुमान लगाया जा रहा था। मतगणना में वीरेंद्र मलिक ने पहले राउंड से ही बढ़त बनानी शुरू कर दी। उन्हें कुल 826 वोट मिले, जितेंद्र कुंडू को 581, रजनीश त्रेहन को 532 और सुनील शर्मा को 330 वोट मिले। वहीं पांच अधिवक्ताओं ने नोटा का बटन दबाया। वीरेंद्र मलिक ने 245 वोटों से जितेंद्र कुंडू को हराकर जीत दर्ज की। महिला उप प्रधान में नीलम कंधोल को 1071, मोनिका कक्कड़ को 759 और मंजू दहिया भौक्कर को 421 वोट मिले।
नीलम ने एकतरफा मुकाबले में 312 वोटों से जीत दर्ज की। उप प्रधान पुरुष में आर्य सुमित कादियान को 1113 मुकेश शर्मा को 977 और पवन सभरवाल को 172 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर रमन चैंची 1289 वोट मिले और उन्होंने संदीप खर्च 957 को हराया। सह-सचिव पद पर तीन प्रत्याशी चुनावी मैदान में थी। अर्पिता सिंगला ने 1093, प्रियंका तंवर को 711 और काजोल को 422 वोट मिले। अर्पिता ने 380 वोटों से जीत दर्ज की। सचिव पद पर प्रतिक दुहन ने 1048, अंकुश धमिजा को 1015 और रविश कांगडा को 207 वोट मिले।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।