{"_id":"6aa31aca1be9279a29093c22","slug":"decision-on-the-new-bar-leadership-today-panipat-news-c-18-1-knl1004-989355-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बार की नई चौधर के ताज का फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बार की नई चौधर के ताज का फैसला आज
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। बार एसोसिएशन के नई चौधर के लिए शुक्रवार को सुबह आठ से शाम साढ़े चार बजे तक मतदान होगा। 2525 मतदाता प्रधान समेत सभी छह पदों पर चुनावी मैदान में उतरे 18 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान के लिए पांच बूथ बनाए गए हैं। महिलाओं के लिए अलग से पिंक बूथ बनाया गया है।
शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए ईवीएम से मतदान होना है। मतदान के आंकड़े हर दो घंटों में जारी किए जाएंगे। शाम छह बजे तक परिणाम आने की उम्मीद है। चुनाव के लिए निर्वाचन कार्यालय से कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
प्रधान पद के लिए चार प्रत्याशी जितेंद्र कुंडू, वीरेंद्र मलिक, सुनील शर्मा और रजनीश त्रेहन आखिरी दिन तक पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। अभी तक हार-जीत के लिए कोई तय समीकरण काम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
जानकार अधिवक्ता भी किसी भी पक्ष के माहौल को नहीं भांप पाए। इस कारण ज्यादातर मतदाता पूरी तरह से शांत है। वहीं, उप प्रधान पद के लिए महिला और पुरुष दोनों की पदों पर कांटे की टक्कर और त्रिकोणीय मुकाबला बना हुआ है। सचिव, सह सचिव और कोषाध्यक्ष के पद भी प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर है।
बनाए गए पांच बूथ
चुनाव अधिकारी कर्ण सिंह पानू ने बताया कि बार एसोसिएशन के चुनाव में 2525 मतदाता मतदान करेंगे। जिसमें 509 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए एक पिंक बूथ समेत पांच बूथ बनाए गए हैं। महिला मतदाताओं के लिए अलग बूथ रहेगा। वहीं, बाकी चार बूथों पर 504-504 मतदाता मतदान करेंगे। चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतदान के प्रत्येक दो घंटे के बाद प्रत्येक बूथ पर हुए मतदान के आंकड़े किए जाएंगे। शाम को साढ़े चार बजे तक जो भी मतदाता मतदान केंद्र के अंदर प्रवेश कर जाएगा उसका वोट डलवाया जाएगा।
ये हैं उम्मीदवार
प्रधान
रजनीश त्रेहन
जितेंद्र कुंडू
वीरेंद्र मलिक
सुनील शर्मा
उप प्रधान महिला
नीलम कंडोल
मोनिका कक्कड़
मंजू दहिया भौक्कर
उप-प्रधान पुरुष
मुकेश शर्मा
पवन सभरवाल
सुमित आर्य
सचिव
प्रतीक दुहन
अंकुश धमिजा
रविश कांगड़ा
संयुक्त सचिव
काजल
प्रियंका तंवर
अर्पिता सिंगला
मतदान से पहले वकीलों को सौगात
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। मतदान से एक दिन पहले वर्तमान बार एसोसिएशन ने अधिवक्ताओं को तीन बड़ी सौगात दी है। अधिवक्ताओं के लिए तीन बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया। जिसमें पार्किंग, बार में सीसीटीवी कैमरे, बार पोर्टल का उद्घाटन किया गया। वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने तीनों परियोजनाओं का फीता काटकर उद्घाटन किया।
बार एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र दुहन ने बताया कि उन्होंने अपने कार्यालय में कई परियोजनाओं पर काम किया है। जिसमें बार की पार्किंग की समस्या को देखते हुए नई पार्किंग बनवाई गई है। वहीं, बार का अलग से पोर्टल भी लॉन्च किया गया है। साथ ही साथ अधिवक्ताओं के चैंबरों की सुरक्षा को देखते हुए परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
बार में फेस-1-2 कैमरों का उद्घाटन वरिष्ठ अधिवक्ता सुरत सिंह देशवाल द्वारा किया गया। वहीं, बार पार्किंग का उद्घाटन वरिष्ठ अधिवक्ता मोहिंदर सिंह घनघस द्वारा किया गया। वहीं, बार पोर्टल का उद्घाटन विजय कुमार मनूजा ने किया। इस दौरान बार उप प्रधान असीमा कौशिक, सचिव संदीप सांडिल्य, संयुक्त सचिव यमन बटला, कोषाध्यक्ष राकेश अहलावत भी मौजूद रहे।