{"_id":"6aa692fd615c45f8aa01efdb","slug":"video-panipat-semi-naked-body-of-a-young-man-found-in-canal-murder-suspected-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत: नहर में मिला अर्द्धनग्न युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: नहर में मिला अर्द्धनग्न युवक का शव, हत्या की आशंका
पानीपत। थाना समालखा क्षेत्र में नारायणा गांव के पास दिल्ली पैरलल नगर में रविवार दोपहर को करीब 12 बजे युवक (25) का शव मिला। पुल के पास शव फंसा होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकाला। युवक का शव नग्न हालत में है और पेंट पहने हुए हैं। लोगों ने हत्या की भी आशंका जताई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किए और आस-पास के थानों की पुलिस को भी इसकी सूचना दी।
मांडी गांव के डॉ. विकास ने बताया कि वह रविवार को गांव से पानीपत आ रहे थे। जैसे ही वह नारायणा गांव के पास पुल पर पहुंचे तो नहर में अर्द्धनग्र युवक का शव दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत ही 112 नंबर पर कॉल कर इसकी जानकारी पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और शव को नहर से बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर दिए।
देखते ही देखते पुलिस पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकालकर उसकी शिनाख्त का प्रयास किया। लेकिन भीड़ में शामिल लोगों ने पहचान करने से इंकार कर दिया। इसके शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। समालखा थाना प्रभारी महीपाल ने बताया कि आस-पास के थानों की पुलिस को भी सूचना दी गई है। जिससे शव की शिनाख्त की जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।