{"_id":"6ae31026bb097a121f0403f3","slug":"man-consumes-poisonous-substance-on-karwa-chauth-in-memory-of-his-wife-2026-10-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली: पत्नी की मौत के दो साल बाद भी नहीं भुला सका गम, करवाचौथ पर युवक ने खाया जहरीला पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: पत्नी की मौत के दो साल बाद भी नहीं भुला सका गम, करवाचौथ पर युवक ने खाया जहरीला पदार्थ
Thu, 29 Oct 2026 02:59 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:59 PM IST
सार
बरेली में एक युवक ने पत्नी की याद में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया कि युवक की पत्नी की दो साल पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में एक युवक अपनी पत्नी की मौत के दो साल बाद भी उसका गम दिल से नहीं निकल सका। करवाचौथ पर पत्नी की याद आई तो किला क्षेत्र के चाहबाई निवासी सूरज कश्यप ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन
Trending Videos
कैटरिंग का काम करता है सूरज
चाहबाई निवासी सूरज कश्यप शादी समारोह आदि में कैटरिंग का काम करता है। उसने बताया कि करीब दो साल पहले उसकी पत्नी कमलेश की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उसके तीन बच्चे हैं। कमलेश की मौत के बाद से बच्चे पिता सूरज के सहारे रह रहे हैं।

उपचार के बाद हालत में सुधार
सूरज कश्यप के मुताबिक, करवाचौथ के दिन उसे पत्नी की याद सता रही थी। इसी के चलते उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल ले पहुंचे। वहां डॉक्टर गजेंद्र सिंह की देखरेख में उसका इलाज शुरू किया गया। फिलहाल उसकी हालत में सुधार है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन