फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: Industrial city illuminated by 'lamps of blessings'; PM Modi's birthday celebrated with a nine-pyre divine Yajna and tree plantation.

पानीपत: आशीर्वाद के दीयों से जगमगाई औद्योगिक नगरी, नौ कुंडी दिव्य यज्ञ और पौधारोपण से मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

Thu, 17 Sep 2026 10:26 PM IST
Sudhir Sharma सुधीर शर्मा
Updated Thu, 17 Sep 2026 10:26 PM IST
Panipat: Industrial city illuminated by 'lamps of blessings'; PM Modi's birthday celebrated with a nine-pyre divine Yajna and tree plantation.
पानीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन और जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर वीरवार को औद्योगिक नगरी पानीपत सेवा, समर्पण और भक्ति के भाव में सराबोर नजर आई। प्राचीन श्री देवी मंदिर परिसर में दीयों से पूरा प्रांगण जगमगा उठा। शहर समेत जिलेभर में करीब 10 हजार दीये लगाए। जिला कार्यालय श्याम कमल में नौ कुंडी दिव्य यज्ञ कर पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई। शिक्षा के क्षेत्र में 1.33 करोड़ की लागत से बने नए स्कूल भवन की सौगात दी गई तो दूसरी तरफ प्रशासनिक स्तर पर एक महीने तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान को गति दी। खादी ग्रामोद्योग और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी पौधारोपण व स्वरोजगार शिविरों के माध्यम से इस दिन को ऐतिहासिक बना दिया। दीयों की लौ से आलोकित हुआ प्राचीन देवी मंदिर, राज्यसभा सदस्य संजय भाटिया ने की शिरकत ऐतिहासिक श्री देवी मंदिर परिसर में आयोजित भव्य दीपोत्सव और महाआरती में राज्यसभा सदस्य संजय भाटिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरा दो हजार दीयों की रोशनी और भारत माता की जय व नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारों से मंदिर प्रांगण गुंजायमान हो उठा। संजय भाटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक पटल पर भारत का मान बढ़ाया है और उनका जीवन देश के गरीबों, किसानों, महिलाओं व युवाओं के लिए समर्पित है। देवी मंदिर से प्रज्ज्वलित आशीर्वाद की यह लौ पूरे हरियाणा और देश में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगी। जिला प्रभारी ललित बत्रा, शहरी विधायक प्रमोद विज, मेयर कोमल सैनी, उपायुक्त डॉ. हरीश वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक मेघा भूषण, मनी त्यागी, जिला महामंत्री सुमित जागलान, सुनील कंसल, पार्षद अशोक कटारिया और भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीपक जलाकर वैदिक मंत्रोच्चार किया। नौ कुण्डीय दिव्य यज्ञ के साथ सावित्री बाई फुले स्कूल का हुआ शुभारंभ भाजपा जिला कार्यालय श्याम कमल में चतुर्थ अंतरराष्ट्रीय यज्ञ के अंतर्गत नौ कुण्डीय यज्ञ किया गया। मुख्य आचार्य दीपक भारद्वाज, आचार्य सत्यनारायण कौशिक, आचार्य संजय भारद्वाज और आचार्य सोहन लाल ने मंत्रोच्चारण किया। मुख्य यजमान कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, शहरी विधायक प्रमोद विज और जिला परिषद चेयरपर्सन ज्योति शर्मा ने पूर्णाहुति दी। कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री के 25 वर्षों का जनसेवा कालखंड राष्ट्र प्रथम और अंत्योदय का प्रतीक है। वहीं, शहरी विधायक प्रमोद विज और मेयर कोमल सैनी ने वार्ड 11 में 1.33 करोड़ रुपये की लागत से बने राजकीय विद्यालय के नए भवन का उद्घाटन किया। इस विद्यालय का नाम देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले के नाम पर रखा गया है। 30 दिनों तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, पीएनबी आरसेटी में खादी महोत्सव और पौधरोपण उपायुक्त कार्यालय में कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने अधिकारियों के साथ बैठक कर 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत सेवा सेतु शिविर, रक्तदान शिविर, चित्रकला प्रतियोगिता और सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली जाएंगी। 21 सितंबर को आर्य कॉलेज में रक्तदान शिविर होगा, जबकि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से जनसेवा कार्यक्रम आयोजित होंगे। दूसरी तरफ पीएनबी आरसेटी में खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग अंबाला के सहायक निदेशक हितेंद्र सिंह हुड्डा और आरसेटी निदेशक दिलबाग सिंह की देखरेख में खादी सेवा संकल्प महोत्सव मनाया गया। बराना और चुलकाना गांव में महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति जागरूक करते हुए भव्य रैली निकाली गई। इसके अलावा नॉर्थ इंडिया एंटी करप्शन एंड क्राइम प्रिवेंशन ऑर्गनाइजेशन के जिलाध्यक्ष शिवम गुप्ता और राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पौधरोपण अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: लखनऊ के विश्वकर्मा मेले में सजा स्टॉल, कारीगरों का हुनर नजर आया

17 Sep 2026

अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन में सफाई कर्मचारी संघ नेता व अन्य सफाई कर्मचारियों ने किया हंगामा

17 Sep 2026

मेरठ: मेरठ में पहली बार होगा एयर शो, हवाई जहाज आसमान में दिखाएंगे करतब

17 Sep 2026

मेडिकल संचालक ने सीपीआर देकर बचाई ग्राहक की जान

17 Sep 2026

अंबेडकरनगर में बिना अनुमति चल रहे स्पा सेंटर पर छापा, हिरासत में दो युवतियां

17 Sep 2026
विज्ञापन

सिरमौर: संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित डॉ. जोगेंद्र हाब्बी का जालग में आभारोत्सव

17 Sep 2026

बिलासपुर: नशे के खिलाफ 18 से 30 सितंबर तक अभियान चलाएगी भाजपा

17 Sep 2026
विज्ञापन

जूनियर महिला हॉकी एशिया कप जीतकर लौटी मधु पटेल का भव्य स्वागत

17 Sep 2026

मोगा समेत 6 जगह रेलवे ट्रैक पर किसानों का धरना, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

काशी से वडनगर के लिए सेवा संकल्प यात्रा का शुभारंभ

17 Sep 2026

सोनीपत रामचौक से घी व सब्जी मंडी से पनीर के सैंपल लिए, कार्रवाई के डर से दुकानें बंद कर भागे दुकानदार

17 Sep 2026

कपूरथला में घर पर गिरी बिजली, हुआ लाखों रुपये का नुकसान

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर हर घर जलाएं ‘दीप आशीर्वाद’, सांसद राजू बिष्ट ने दी शुभकामनाएं

17 Sep 2026

अलीगढ़ में सचिन राघव से मारपीट के वायरल वीडियो पर एसएसपी यह बोले

17 Sep 2026

कानपुर: चौबेपुर में पड़ोसियों के विवाद के बाद बुजुर्ग महिला की मौत

17 Sep 2026

कैथल रैपर बादशाह को गाने से चुनौती देने वाली सुदेश रोहिला को लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकी

17 Sep 2026

कानपुर में रोटरी ग्रामीण नेत्र स्वास्थ्य परियोजना का भव्य आगाज

17 Sep 2026

भिवानी में 18 सितंबर से सजेगा महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव, शोभायात्रा और संपूर्ण रामलीला होगी मुख्य आकर्षण

17 Sep 2026

सोनीपत विश्वकर्मा जयंती मेहनत, हुनर, रचनात्मकता और कर्म के प्रति सम्मान का पर्व

17 Sep 2026

गोंडा: कलेक्ट्रेट परिसर में किसान यूनियन ने लगाई पंचायत

17 Sep 2026

रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस ने 8 सरकारी स्कूलों में बांटी 1020 नोटबुक, साक्षरता माह पर अभियान शुरू

17 Sep 2026

कैथल राज्य स्तरीय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में क्वार्टर फाइनल व सेमीफाइनल मुकाबले जारी, शुक्रवार को होंगे फाइनल

17 Sep 2026

फतेहाबाद फाइनेंसरों से परेशान फार्मेसी सेल्समैन ने की आत्महत्या, हिसार के तीन लोगों पर प्रताड़ना का आरोप

17 Sep 2026

नारनौल में महाराजा शूरसैनी जयंती समारोह में पहुंचे सीएम सैनी, प्रतिमा का अनावरण टला

रामपुर बुशहर: आनी के पनेऊ नाग मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा से पहले ध्वजारोहण, सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया हिस्सा

17 Sep 2026

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर रामपुर में रक्तदान शिविर, 35 यूनिट रक्त एकत्रित

17 Sep 2026

विश्वकर्मा दिवस पर मोहनपुर बिजलीघर में हुआ पूजन

17 Sep 2026

VIDEO: मरीजों के इलाज को दान में मिलीं 17 बाईपेप मशीनें

17 Sep 2026

VIDEO: गर्मी-उमस ने किया परेशान, आज बारिश के आसार

17 Sep 2026

VIDEO: कुत्ते-बंदर हुए हिंसक...2390 को काटकर किया घायल

17 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed