Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Doctors submitted a memorandum to the CMO in protest against the direct recruitment of SMOs.
{"_id":"69148b1386cb73059200815f","slug":"video-doctors-submitted-a-memorandum-to-the-cmo-in-protest-against-the-direct-recruitment-of-smos-2025-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"चिकित्सकों ने एसएमओ की सीधी भर्ती के विरोध में सीएमओ को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सकों ने एसएमओ की सीधी भर्ती के विरोध में सीएमओ को सौंपा ज्ञापन
सरकारी चिकित्सकों ने एचसीएमएस (हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज) के बैनर तले तीन दिवसीय विरोध प्रदर्शन के दूसरे दिन बुधवार को सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने एसएमओ की सीधी भर्ती किसी भी सूरत में न होने की कही। यूनियन वीरवार को तीसरे दिन स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक के चंडीगढ़ स्थित कार्यालय का घेराव करेंगे।
एचसीएमएस के जिला प्रधान डाॅ. रिंकू सांगवान की अगुवाई में चिकित्सकों ने सीएमओ डॉ. विजय मलिक को ज्ञापन सौंपा। सीएमओ ने उनकी मांगों को निदेशालय तक भेजने का आश्वासन दिया। जिला प्रधान डॉ. रिंकू ने बताया कि पिछले साल भी एसोसिएशन ने एसएमओ की सीधी भर्ती रोकने के लिए विरोध जताया था। उस समय इस पर रोक लगा दी थी। इसे अब फिर से शुरू किया जा रहा है। एसएमओ की सीधी भर्ती नहीं होनी चाहिए। सरकार पदोन्नति कर रिक्त पदों को भर सकती है। उन्होंने कहा कि वीरवार को जिले के पांच सदस्यों की टीम प्रदेश मुख्यालय पर प्रदर्शन में शामिल होगी। यूनियन इसके बाद बैठक कर आगामी संघर्ष की घोषणा करेगी। चिकित्सकों के ज्ञापन सौंपने के दौरान ओपीडी और दूसरी सेवाएं कुछ देर के लिए बंद रही। इस अवसर पर डॉ. केतन भारद्वाज, ईएनटी विशेषज्ञ डाॅ. अंकुर खन्ना व डॉ. दिनेश उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।