{"_id":"6ac17053b2a5a84de708aa21","slug":"staged-a-protest-and-raised-slogans-against-the-administration-panipat-news-c-18-1-knl1004-1005365-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। बिहार जाने वाली ट्रेनों के ठहराव और अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन की मांग को लेकर पूर्वांचल समाज का धरना शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। रेलवे स्टेशन के बाहर सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन कर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।
समाज के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि जल्द समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा। दूसरे दिन पानीपत-मजदूर संगठन सीटू और अखिल भारतीय किसान सभा ने भी धरने को समर्थन दिया।
पूर्वांचल समाज के अध्यक्ष उमाशंकर ने कहा कि मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान समाज के लोगों के लिए अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था की जा सकती है, लेकिन त्योहारों के दौरान यात्रियों को होने वाली परेशानी की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने बताया कि पिछले 10 से 12 वर्षों से लोग परेशानी भरा सफर करने को मजबूर हैं। समस्या के समाधान के लिए करीब 86 बार अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं।
विज्ञापन
सीटू के राज्य सचिव सुनील दत्त, अखिल भारतीय किसान सभा के जिला प्रधान डॉ. सुरेंद्र मलिक और इंडस्ट्रियल वर्कर यूनियन के जिला प्रधान जयभगवान ने धरने को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूर पानीपत के औद्योगिक क्षेत्र और अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। सरकार को उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मांगों का जल्द समाधान करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो किसान-मजदूर संगठन सड़कों पर उतरेंगे।