Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Teachers stage protest in Budha Kheda, Julana, demanding arrest of accused students
{"_id":"691432b3426d9222d203c444","slug":"video-teachers-stage-protest-in-budha-kheda-julana-demanding-arrest-of-accused-students-2025-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"जुलाना के बुढ़ा खेड़ा में शिक्षकों का धरना, आरोपी छात्रों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाना के बुढ़ा खेड़ा में शिक्षकों का धरना, आरोपी छात्रों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े
बूढ़ा खेड़ा गांव के सरकारी स्कूल में मंगलवार को अध्यापक पर हुए हमले के विरोध में बुधवार को शिक्षकों ने स्कूल परिसर में धरना प्रदर्शन किया। अध्यापक नंद किशोर पर तीन नाबालिग छात्रों द्वारा बर्फ तोड़ने वाले सुए से हमला किए जाने के बाद से शिक्षकों में भारी रोष है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को बूढ़ा खेड़ा लाठर गांव में तीन नाबालिग छात्रों ने अध्यापक नंद किशोर पर अचानक हमला कर दिया था, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत रोहतक के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद शिक्षकों ने इसकी शिकायत पुलिस और खंड शिक्षा अधिकारी को दी थी, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
इसी के विरोध में बुधवार को अध्यापकों ने स्कूल में पढ़ाई कार्य पूरी तरह से ठप कर दिया और स्कूल प्रांगण में धरने पर बैठ गए। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। अध्यापकों का कहना है कि जब तक दोषी छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे कक्षाएं नहीं लेंगे।
धरने पर बैठे शिक्षकों ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से शिक्षकों में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा है। उन्होंने प्रशासन से शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
गांव के लोगों ने भी घटना की निंदा करते हुए कहा कि शिक्षा के मंदिर में ऐसी घटनाएं बेहद शर्मनाक हैं और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।