{"_id":"6ac1709420f8bd5ae60f7956","slug":"bku-upset-over-25-hike-in-wheat-msp-threatens-to-lay-siege-panipat-news-c-18-1-knl1004-1005367-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: गेहूं के एमएसपी में 25 रुपये बढ़ोतरी पर भाकियू नाराज, घेराव की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: गेहूं के एमएसपी में 25 रुपये बढ़ोतरी पर भाकियू नाराज, घेराव की दी चेतावनी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में 25 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी पर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने नाराजगी जताई है। शनिवार को असंध रोड स्थित किसान भवन में हुई मासिक बैठक में किसानों ने एमएसपी में कम से कम 200 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ोतरी की मांग की। मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं होने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के निवास का घेराव करने की चेतावनी दी।
भाकियू के जिला प्रधान दिलबाग बिंझौल की अगुवाई में हुई बैठक में किसानों ने कहा कि केंद्र सरकार ने गेहूं का एमएसपी 2,585 से बढ़ाकर 2,610 रुपये प्रति क्विंटल किया है। किसानों ने कहा कि उत्पादन लागत में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए यह वृद्धि पर्याप्त नहीं है। किसान नेताओं ने दावा किया कि सी-2 लागत के आधार पर गेहूं के एमएसपी में इससे अधिक बढ़ोतरी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि खाद, बीज, कीटनाशक, डीजल और श्रम की लागत बढ़ने से खेती करना महंगा हो रहा है।
बैठक में उत्तराखंड की इकबालपुर चीनी मिल से गन्ने के बकाया भुगतान का मुद्दा भी उठाया गया। किसानों ने दावा किया कि पानीपत के करीब 350 किसानों का लगभग 34 करोड़ रुपये का भुगतान अटका हुआ है। चेतावनी दी कि भुगतान नहीं हुआ तो जिला सचिवालय के सामने गन्ना डालकर प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में तेजपाल, गाजे सिंह, धर्मबीर, रणवीर गुलिया और जयकिशन मौजूद रहे।
विज्ञापन
बोनस किसानों के साथ मजाक : मोनू रावल
बापौली। ओबीसी कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव मोनू रावल ने गेहूं पर घोषित 25 रुपये बोनस को किसानों के साथ भद्दा मजाक बताया है। उन्होंने कहा कि डीजल, खाद, बीज और कीटनाशकों की बढ़ती कीमतों से खेती की लागत काफी बढ़ गई है। मोनू रावल ने मांग की कि सरकार किसानों को राहत देने के लिए बोनस राशि बढ़ाकर कम से कम 100 रुपये प्रति क्विंटल करें। संवाद