{"_id":"69d51a9983a7e345d30442a0","slug":"video-agriculture-minister-arrives-to-visit-the-markets-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत: कृषि मंत्री मंडियों का दौरा करने पहुंचे, बारिश के चलते कार्यालय में ली अधिकारियों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: कृषि मंत्री मंडियों का दौरा करने पहुंचे, बारिश के चलते कार्यालय में ली अधिकारियों की बैठक
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा मंगलवार को अनाज मंडियों में दौरा करने आए थे। पानीपत अनाज मंडी में दौरे के समय हल्की बारिश शुरू हो गई। उन्होंने मार्केट कमेटी के कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली। वे इसके बाद मतलाैडा, इसराना, बापौली और समालखा मंडी के दौरे पर चले गए। उन्होंने अधिकारियों को मंडी में गेहूं खरीद के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि नमी के लिए एफसीआई की टीम मंडियों का दौरा कर रही है। इसके बाद ही नमी के लिए कोई फैसला लिया जाएगा।
इधर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मंगलवार को सुबह से शाम तक रुक-रुक बारिश चली। जिले में औसतन 3.4 एमएम बारिश दर्ज की। सबसे अधिक मतलौडा में पांच और पानीपत खंड में चार एमएम बारिश दर्ज की गई। जिले की मंडियों में करीब 20 हजार क्विंटल गेहूं भीग गया। वहीं खेतों में गेहूं कटाई बंद करनी पड़ी। किसानों के माथे पर चिंता की लकीर बन गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।