फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   salman khan gave clue about Rhiti Tiwari entry in Bigg Boss 20 after eviction

बिग बॉस 20 : क्या बेघर हुईं रीति तिवारी की होगी घर वापसी? सलमान खान ने दर्शकों को दिया यह बड़ा सस्पेंस

Sat, 03 Oct 2026 02:17 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sat, 03 Oct 2026 02:17 PM IST
सार

Rhiti Tiwari Back In Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20' के घर में आज ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड बेहद खास होने वाला है। घर से बेघर कर दी गईं रीति तिवारी को लेकर सलमान खान कोई नई धमाकेदार खबर देने वाले हैं। जानिए क्या है यह मामला...

विज्ञापन
salman khan gave clue about Rhiti Tiwari entry in Bigg Boss 20 after eviction
कनिका, सलमान खान, आम्रपाली दुबे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'बिग बॉस 20' के घर में इस हफ्ते काफी हलचल देखने को मिली। शो में हुए मिड वीक एविक्शन में रीति तिवारी को घर से बेघर कर दिया गया था। मगर मेकर्स ने हाल ही में एक प्रोमो वीडियो डालकर दर्शकों को एक बार फिर नया झटका दे दिया है। 

विज्ञापन


प्रोमो में क्या है खास?
शुक्रवार के एपिसोड में ‘बिग बॉस 20' की प्रतिभागी रीति तिवारी को सरप्राइज मिड वीक एविक्शन से बाहर कर दिया गया था। इसका फैसला कैप्टेंसी के तीन दावेदार माही गिल, यंग डीएसए और उदिति सिंह ने मिलकर किया था।
विज्ञापन

मगर अब ‘वीकेंड का वार’ के नए प्रोमो में सलमान खान ने धमाका कर दिया। उन्होंने रीति को लेकर घर वालों से पूछा कि उनकी एक गलती पर घरवालों ने उनके प्रति राय बना ली। इस वजह से उन्होंने रीति को घर से बेघर कर दिया। मगर क्या सच में रीति की गलती थी? 

विज्ञापन
विज्ञापन

salman khan gave clue about Rhiti Tiwari entry in Bigg Boss 20 after eviction
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

क्या घर में वापस लौटेंगी रीति?
‘बिग बॉस 20' के होस्ट सलमान ने प्रोमो में आगे कहा कि घरवालों को क्या लगा कि उन्होंने और बिग बॉस ने रीति को बेघर कर दिया है? यह सीजन अपने साथ ‘तथास-टू' लेकर आया है। सलमान के इतना कहने के बाद ही प्रोमो में रीति की आवाज आती है।
इतना सुनते ही घरवाले उत्साहित हो जाते हैं। कनिका शॉक्ड रह जाती हैं और आम्रपाली की आंखों में आंसू आ जाते है। हालांकि रीति की घर में एंट्री पर अभी भी किसी तरह की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

salman khan gave clue about Rhiti Tiwari entry in Bigg Boss 20 after eviction
रीति तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम@rhititiwari

कब हुईं थी शो से बाहर? 
इस हफ्ते कैप्टन बनने की रेस में माही विज, यंग और उदिति मजबूत दावेदार थे। ऐसे में 'बिग बॉस' ने तीनों को बुलाकर नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से किसी एक को चुनने के लिए कहा, जो घर से बेघर हो सकते है।
तीनों ने मिलकर रीति तिवारी का नाम फाइनल किया। इसका कारण उन तीनों ने रीति के कंफ्यूजिंग पर्सनालिटी को बताया। उन्होंने लास्ट में रीति का नाम लिया और वह बाहर हो गईं। हालांकि यह बिग बॉस 20 का सरप्राइज एविक्शन था।

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed