{"_id":"6ac01ec695b379e300027ea6","slug":"kashish-brought-the-character-of-martyr-kartar-singh-sarabha-to-life-panipat-news-c-18-1-knl1004-1004608-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कशिश ने जीवंत किया शहीद करतार सिंह सराभा का किरदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कशिश ने जीवंत किया शहीद करतार सिंह सराभा का किरदार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। ओटीटी मंच अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘द रिवोल्यूशनरीज’ में पानीपत के अभिनेता कशिश सलूजा ने शहीद करतार सिंह सराभा का किरदार निभाया है। निर्देशक निखिल आडवाणी की निर्देशित इस सीरीज में कशिश ने भुवन बाम, रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा और गुरफतेह पीरजादा के साथ अभिनय किया है। इस उपलब्धि पर नारी कल्याण समिति की ओर से शनिवार को आर्य पीजी कॉलेज में कशिश का अभिनंदन किया जाएगा।
समिति की प्रधान कंचन सागर ने बताया कि कशिश ने प्रारंभिक शिक्षा डीपीएस पानीपत सिटी और उच्च शिक्षा सेंट जेवियर्स कॉलेज मुंबई से पूरी की। बचपन से ही अभिनय, मंच, वाद-विवाद और जनसंबोधन में रुचि रखने वाले कशिश ने इसे अपना कॅरिअर बना लिया।
कशिश ने करतार सिंह सराभा की भूमिका के लिए पंजाब के सराभा गांव पहुंचकर उनके पैतृक घर और ग्रामीणों से मुलाकात की। किरदार में ढलने के लिए उन्होंने वजन कम करने के साथ बॉडी लैंग्वेज पर भी काम किया। कशिश ने बताया कि इस भूमिका के लिए चयन की सूचना उन्हें अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान मिली थी। उन्होंने इसे संयोग बताया। कशिश ने निर्देशक और सह-कलाकारों के सहयोग को भी अपने लिए महत्वपूर्ण बताया।