{"_id":"6ac01f0f792e426da805de72","slug":"courier-company-manager-turns-out-to-be-a-cannabis-supplier-panipat-news-c-18-1-knl1004-1004609-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कूरियर कंपनी का मैनेजर निकला गांजा सप्लायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कूरियर कंपनी का मैनेजर निकला गांजा सप्लायर
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। ओडिशा से कूरियर के जरिये पानीपत में गांजा भेजने वाले मुख्य सप्लायर को एंटी नारकोटिक्स सेल ने ओडिशा के रायगड़ा गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आंध्र प्रदेश के पूर्व गोदावरी जिले के ललिता नगर निवासी संजीवा के रूप में हुई है।
वह रायगड़ा में कूरियर कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। सेल इंचार्ज सुभाष ने बताया कि टीम ने 23 सितंबर को टीडीआई फ्लाईओवर के पास काबड़ी रोड निवासी सोनू को 33 किलो 480 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में ओडिशा निवासी संजीवा का नाम सामने आया। पुलिस ने 30 सितंबर को रायगड़ा में दबिश देकर संजीवा को गिरफ्तार किया। स्थानीय अदालत से चार दिन का राहदारी रिमांड लेकर उसे पानीपत लाया गया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी करीब छह महीने से सोनू के संपर्क में था और व्हाट्सएप के जरिये बातचीत करता था। आरोप है कि वह कूरियर की आड़ में गांजा पैक कर पानीपत के पते पर
विज्ञापन
पार्सल भेजता था। शुक्रवार को पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अब नशा तस्करी के इस नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।