{"_id":"6ac01ea633d8f43a7c05f3ad","slug":"galti-se-mistake-youth-groove-to-singer-amit-mishras-vocals-panipat-news-c-18-1-knl1004-1004607-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: गलती से मिस्टेक... गायक अमित मिश्रा के सुरों पर झूमे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: गलती से मिस्टेक... गायक अमित मिश्रा के सुरों पर झूमे युवा
Sat, 03 Oct 2026 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीसमालखा। बुल्लेया, गलती से मिस्टेक, मनमा इमोशन जागे और सौ तरह जैसे चर्चित गीतों के गायक अमित मिश्रा की आवाज का जादू शुक्रवार को पाइट के कारबंकल उत्सव में खूब चला। बॉलीवुड के प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर अमित मिश्रा ने स्टार नाइट में अपनी दमदार प्रस्तुति से हजारों छात्र-छात्राओं और शहरवासियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके गीतों पर युवा देर तक थिरकते रहे और पूरा परिसर तालियों व उत्साह से गूंज उठा।
पानीपत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (पाइट) में आयोजित दो दिवसीय कारबंकल उत्सव का शुक्रवार को स्टार नाइट के साथ समापन हुआ। दो दिनों तक चले उत्सव में संगीत और मनोरंजन के साथ विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिला। गायन, नृत्य, लोक नृत्य, रैप और कविता सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
फ्रेशर्स प्रतियोगिता में रचित और युविका, वेल ड्रेस्ड में अरमान और सुहानी, पर्सनैलिटी में अभय और खुशी तथा इवनिंग प्रतियोगिता में तनिष्क और युक्ति विजेता रहे। सोलो फोक में सिरमन प्रथम और डॉल्सी द्वितीय रहीं। डुएट डांस में एंजल-खुशी ने पहला और अदिति-भूमि ने दूसरा स्थान हासिल किया। डुएट सिंगिंग में प्रिंस-लक्ष्य गौतम प्रथम और प्रणव-सार्थक द्वितीय रहे।
विज्ञापन
वेस्टर्न सोलो डांस में अरमान प्रथम, यशस्वी द्वितीय और डॉल्सी तृतीय रहीं। सोलो सिंगिंग में युविका प्रथम, युक्ति द्वितीय और सार्थक तृतीय रहे। कविता प्रतियोगिता में जयंत अंतिल प्रथम, देवांश द्वितीय और तितिक्षा गुप्ता तृतीय रहीं। रैप प्रतियोगिता में हितेश ने पहला और लवप्रीत सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया।