{"_id":"6aa3b3d2ed2c27a9ee0e25f3","slug":"video-voting-begins-in-mahendragarh-30-advocates-have-cast-their-votes-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में मतदान शुरू, 30 अधिवक्ताओं ने किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ में मतदान शुरू, 30 अधिवक्ताओं ने किया मतदान
बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शुक्रवार को मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक जारी है। अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए निर्धारित मतदान केंद्र पर पहुंच रहे हैं। दोपहर 12:40 बजे तक 30 अधिवक्ता अपने मत का प्रयोग कर चुके थे। मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
महेंद्रगढ़ बार एसोसिएशन में कुल 303 अधिवक्ता मतदान करेंगे। चुनाव को लेकर सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारु और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। मतदान केंद्र पर चुनाव प्रक्रिया से जुड़े पदाधिकारी पूरी व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं।
इस बार प्रधान पद का चुनाव खासा रोचक माना जा रहा है। प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में हैं और तीनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।