{"_id":"69e4ccab843b655896036881","slug":"video-rao-narendra-singh-attacked-the-bjp-2026-04-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: महिला आरक्षण पर भाजपा कर रही गुमराह, छिपा रही अपनी नाकामी: राव नरेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: महिला आरक्षण पर भाजपा कर रही गुमराह, छिपा रही अपनी नाकामी: राव नरेंद्र सिंह
हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी अपनी राजनीतिक विफलता छिपाने के लिए कांग्रेस पर झूठे आरोप लगा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महिलाओं के सम्मान से ज्यादा राजनीतिक लाभ पर ध्यान दे रही है।
नारनौल में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी भी महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं रही, बल्कि 33 प्रतिशत आरक्षण की हमेशा समर्थक रही है। उनका कहना था कि भाजपा ने इस बिल को परिसीमन और सीटों के पुनर्गठन जैसे मुद्दों से जोड़कर इसे जटिल बना दिया और अब इसका दोष विपक्ष पर मढ़ रही है।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि यदि सरकार की नीयत साफ होती तो महिला आरक्षण अब तक लागू हो चुका होता। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महिलाओं के नाम पर केवल राजनीति कर रही है और जनगणना व परिसीमन जैसी शर्तें जोड़कर खुद ही रास्ता कठिन बना दिया है।
इस दौरान उन्होंने कोरियावास मेडिकल कॉलेज का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इसे सुचारू रूप से चलाने की जिम्मेदारी सरकार की है। उन्होंने कहा कि यह स्वास्थ्य मंत्री का गृह जिला है, इसलिए उन्हें इस ओर विशेष ध्यान देना चाहिए। साथ ही रोहतक पीजीआई में दवाओं की कमी का भी जिक्र करते हुए कहा कि लोगों को मजबूरी में निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।