फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Drains clogged, dirty water on the roads, city residents distressed.

Mahendragarh-Narnaul News: नालियां जाम, सड़कों पर गंदा पानी, शहरवासी परेशान

Mon, 07 Sep 2026 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Drains clogged, dirty water on the roads, city residents distressed.
महेंद्रगढ़। शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण सफाई व्यवस्था बिगड़ गई है। करीब एक महीने से नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से इनमें कूड़ा जमा है। पानी की निकासी रुकने के कारण कई जगह गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

शहर के कई मार्गों पर वाहन गुजरने से गंदे पानी के छींटे लोगों पर पड़ रहे हैं। दोपहिया वाहन चालक और पैदल राहगीर सबसे ज्यादा परेशान हैं। सुरेश सेठ, अरुण शर्मा, दिनेश मास्टर, आशीन और हेमंत ने बताया कि सड़क पर जमा पानी के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला नीमड़ी नीचे स्थित शिव मंदिर के आसपास भी गंदा पानी जमा है। श्रद्धालुओं, खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को पानी से होकर मंदिर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि जमा पानी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। उन्होंने नगर प्रशासन से जल्द नालियों की सफाई और पानी निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।

--------
वर्जन:
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में सफाई कार्य प्रभावित हुआ है। स्थिति को देखते हुए आवश्यक स्तर पर सफाई और जल निकासी की व्यवस्था करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। -रमेश सैनी, नगरपालिका प्रधान, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article