फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Youth will get an opportunity to share their vision for a developed India.

Mahendragarh-Narnaul News: युवाओं को मिलेगा विकसित भारत पर अपनी सोच रखने का मौका

Mon, 07 Sep 2026 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Youth will get an opportunity to share their vision for a developed India.
नारनौल। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज माय भारत पोर्टल पर शुरू हो गई है। इसका उद्देश्य युवाओं को वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना और उनकी सोच व नेतृत्व क्षमता को सामने लाना है। जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं से क्विज में अधिक से अधिक भाग लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता पांच चरणों में होगी। पहला चरण ऑनलाइन क्विज है, जो 17 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक चलेगा। क्विज के बाद चयनित युवाओं को निबंध लेखन, जिला चैंपियनशिप और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

यादव ने बताया कि इस आयोजन का सबसे अहम चरण राष्ट्रीय संवाद होगा। यह 10 से 12 जनवरी 2027 तक आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर चुने गए युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद करने का अवसर मिलेगा। वे उनके सामने विकसित भारत को लेकर अपने विचार और सुझाव रख सकेंगे। उन्होंने युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने और प्रतियोगिता में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed