{"_id":"6aa4233f99a6b48df90c86ec","slug":"video-narnaul-vijay-pal-singh-elected-president-of-narnaul-bar-association-defeats-formidable-candidates-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: विजय पाल सिंह बने नारनौल बार एसोसिएशन के प्रधान, दिग्गज प्रत्याशियों को दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: विजय पाल सिंह बने नारनौल बार एसोसिएशन के प्रधान, दिग्गज प्रत्याशियों को दी मात
नारनौल। बार एसोसिएशन चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। प्रधान पद के मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें पहली बार चुनाव मैदान में उतरे विजय पाल सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ कर प्रधान पद पर कब्जा जमाया। विजय पाल सिंह को कुल 330 वोट मिले और उन्होंने महज 17 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। चुनाव में दूसरे स्थान पर नित्यानंद यादव रहे, जिन्हें 313 मत प्राप्त हुए। वहीं, दो बार लगातार प्रधान रह चुके संतोख सिंह 299 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। विजय पाल सिंह ने पहली बार चुनाव लड़कर दोनों दिग्गज प्रत्याशियों को पराजित किया। दूसरी तरफ नित्यानंद यादव को लगातार दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा।
अन्य महत्वपूर्ण पदों के परिणाम: उप प्रधान पद के मुकाबले में प्रज्ञा शर्मा ने 471 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजबाला (466 वोट) को मात्र 5 मतों के अंतर से हराया।
सचिव पद पर हरेंद्र लांबा ने 470 वोट प्राप्त कर एकतरफा जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी साकेत कुमार को 396 वोट मिले, जबकि तीसरे उम्मीदवार सुगन सिंह को मात्र 72 वोटों से संतोष करना पड़ा।
लाइब्रेरियन पद पर देवेंद्र कुमार यादव विजयी रहे। उन्होंने 510 वोट हासिल किए, जबकि प्रतिद्वंद्वी बिजेंद्र चंदेला को 424 मत मिले। चुनाव नतीजे घोषित होते ही समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों का ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।
दोबारा की गई गिनती: मतों की गिनती वैसे तो 6 बजे तक कर ली गई थी, लेकिन अज्ञात कारणों के चलते चुनाव कमेटी के पदाधिकारियों को दोबारा से प्रधान पद के मतों की काउंटिंग करनी पड़ी। जिसके चलते करीब डेढ़ घंटे के बाद साढ़े 7 बजे परिणाम घोषित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।