{"_id":"6aa3d4b1d3f61edd34057789","slug":"video-anti-larva-activities-in-hotspot-areas-of-amritsar-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"हर शुक्रवार डेंगू पर वार: अमृतसर में हॉटस्पॉट इलाकों में एंटी लार्वा गतिविधियां, रेलवे स्टेशन पर भी चला अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर शुक्रवार डेंगू पर वार: अमृतसर में हॉटस्पॉट इलाकों में एंटी लार्वा गतिविधियां, रेलवे स्टेशन पर भी चला अभियान
बरसात के मौसम में डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को जिले के हॉटस्पॉट क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया। पंजाब सरकार के निर्देशों के तहत ‘हर शुक्रवार डेंगू पर वार’ अभियान के दौरान एंटी लार्वा गतिविधियां, स्प्रे, फॉगिंग और लोगों को जागरूक करने का काम किया गया। अमृतसर रेलवे स्टेशन पर भी विशेष अभियान चलाया गया।
सिविल सर्जन डॉ. रश्मि विज ने कहा कि बारिश के बाद जगह-जगह पानी जमा होने से मच्छरों के प्रजनन का खतरा बढ़ जाता है। लोगों को प्रत्येक शुक्रवार अपने घरों और आसपास कूलर, फ्रिज की ट्रे, गमलों, पानी की टंकियों और छतों पर पड़े कबाड़ समेत अन्य बर्तनों की जांच कर जमा पानी को साफ करना चाहिए।
जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. हरजोत कौर ने बताया कि डेंगू एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलने वाली वायरल बीमारी है। तेज बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द, आंखों के पीछे दर्द, उल्टी और खून आना इसके प्रमुख लक्षण हैं। लक्षण दिखाई देने पर तुरंत सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में जांच करवाने की सलाह दी गई।
जिला एमईआईओ अमरदीप सिंह ने लोगों को जागरूक किया और पोस्टर व पैंफलेट बांटे। अभियान में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, फील्ड वर्कर और ब्रीडिंग चेकर मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।