{"_id":"6abb94dd5d2be3090b076f22","slug":"video-narnaul-strict-enforcement-of-road-safety-12000-challans-issued-in-two-months-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल। सड़क सुरक्षा पर सख्ती, दो माह में 12 हजार चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल। सड़क सुरक्षा पर सख्ती, दो माह में 12 हजार चालान
नारनौल। अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया ने मंगलवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति और सुरक्षित स्कूल वाहन नीति की बैठक ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि अगस्त और सितंबर में 12 हजार चालान किए गए।
पावरिया ने सड़क सुरक्षा को सभी की साझा जिम्मेदारी बताते हुए इसमें ढिलाई न बरतने को कहा। बैठक में बताया गया कि एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग की सड़कों का सड़क सुरक्षा ऑडिट लगभग पूरा हो चुका है। आदर्श सड़क के रूप में विकसित पांच किलोमीटर के कई खंडों का कार्य भी पूर्ण हो गया है। अगस्त और सितंबर में परिवहन विभाग, एसडीएम और यातायात पुलिस ने स्कूल बसों की जांच की, नियमों की अनदेखी पर चालान किए गए। यातायात नियमों के पालन के लिए सख्ती जारी है। सीट बेल्ट, हेलमेट और तेज गति जैसे उल्लंघनों पर बड़े चालान हुए। एडीसी ने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान, अवैध कट बंद करने और यातायात बत्तियों की मरम्मत जैसे कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएमसी रणवीर सिंह, सचिव आरटीए मनोज कुमार, एसडीएम कनीना डॉक्टर जितेंद्र सिंह, एसडीम नांगल चौधरी उदय सिंह तथा एसडीएम नारनौल गुरविंदर सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
यातायात उल्लंघन पर कार्रवाई:
अगस्त और सितंबर में करीब 12 हजार चालान किए गए। इनमें बिना हेलमेट के 4,600, तेज गति के 1,300 और गलत साइड ड्राइविंग के 500 चालान प्रमुख हैं। आरटीए नारनौल ने इन दो माह में करीब 740 चालान कर लगभग 2.35 करोड़ रुपये का शमन शुल्क वसूला। सुरक्षित स्कूल वाहन नीति के तहत 830 बसों की जांच हुई और 95 चालान किए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।